बारां, संवाददाता: पवन कुमार शर्मा
बारां जिले में अपनी सख्त और प्रभावी कार्यशैली के लिए ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर आशा सिंह बारहट ने मंगलवार को महिला थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्होंने थाने में औपचारिक रूपसे कार्यभार संभालते हुए महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशील और दृढ़ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।नए पद पर कार्यभार ग्रहण करते ही आशा बारहट ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिले की महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी तरह की समस्या आने पर“बिना हिचकिचाहट सीधे महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाएं।”
लंबित मामलों और मालखाना निस्तारण में तेजी का भरोसा
थाना प्रभारी बारहट ने बताया कि थाने में जो भी लंबित प्रकरण, शिकायतें और मालखाने से जुड़े कार्य हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निपटाया जाएगा ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।उन्होंने कहा कि महिला थाने को एक सुरक्षित और सहज वातावरण दिया जाएगा, जहाँ हर पीड़िता खुलकर अपनी बात रख सके।
इससे पहले भी दी हैं शानदार सेवाएं
आशा सिंह बारहट इससे पहले विद्युत थाना, ट्रैफिक पुलिस में अपनी बेहतरीन और सख्त सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और त्वरित कार्रवाई ने उन्हें जिले में एक अलग पहचान दिलाई है।महिला थाना प्रभारी के रूप में अब उनसे और भी प्रभावी कार्य की उम्मीद की जा रही है।
जिले की महिलाओं में बढ़ी उम्मीदें
आशा बारहट के कार्यभार संभालते ही जिले की महिलाओं और समाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि
-
महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई होगी,
-
संवेदनशील मामलों में तेजी आएगी,
-
और महिला सुरक्षा को लेकर नए कदम उठाए जाएंगे।
#BaranNews #LadySingham #AshaSinghBarhat #WomenPoliceStation #RajasthanPolice #WomenSafety





