ePaper
WhatsApp Image 2025 11 01 at 4.17.51 PM

भजनलाल सरकार के 18 महीने जनता के विश्वास, विकास और सुशासन के प्रतीक – मदन राठौड़

अंता_भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को अंता के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने 18 महीनों में विकास, विश्वास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा—हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और जनता का विश्वास अर्जित किया है।

 

भजनलाल सरकार के फैसले जनता के हित में – राठौड़

मदन राठौड़ ने कहा कि भजनलाल सरकार ने जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी है।

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 65 लाख नए पात्र लोगों को जोड़ा गया।

लाडो प्रोत्साहन योजना में राशि बढ़ाई गई।

अन्नपूर्णा रसोई योजना में भोजन की क्वालिटी और मात्रा दोनों में सुधार किया गया।

24976 करोड़ रुपये की लागत से 36140 किमी सड़कों का निर्माण कर ग्रामीण और शहरी इलाकों को जोड़ा गया।

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं —
71 नए महाविद्यालयों की स्थापना, 90,000 युवाओं को सरकारी नौकरी, और 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

किसानों और महिलाओं के लिए नई पहलें

राठौड़ ने बताया कि किसानों के हित में सरकार नेराम जलसेतु लिंक परियोजना का समझौता किया है, जिससे हरियाणा से यमुना जल का उपयोग राजस्थान के किसानों को मिलेगा।इसके अलावा फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, और पशु बीमा योजना में 9 लाख पंजीकरण जैसे कदम उठाए गए हैं।महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं —11 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया गया है, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की गई है।

 

वसुंधरा राजे के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम युग

मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राजस्थान को नई दिशा दी थी।उन्होंने भामाशाह योजना, राजश्री योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना, और भामाशाह टेक्नो हब जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि “वसुंधरा जी की सोच को अब भजनलाल सरकार आगे बढ़ा रही है।”

सांसद दुष्यंत सिंह के योगदान की सराहना

राठौड़ ने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।उन्होंने नागदा-अंता-बलदेवपुरा पेयजल परियोजना और सोनवा-सायगढ़ परियोजना के माध्यम से डेढ़ सौ गांवों को पेयजल से जोड़ा है।सांसद जनता के बीच रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

 

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

प्रेस वार्ता के दौरान राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने अंता-मांगरोल क्षेत्र में मोरपाल सुमन जैसे स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को जनता की सेवा के लिए उतारा है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,“कांग्रेस के प्रत्याशी के बारे में बताने की आवश्यकता नहीं, वे भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं। कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार की जननी का रहा है।”उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि जनता की सेवा है।

 

संवाददाता_घनश्याम दाधीच

 

#BhajanlalSharma #MadanRathore #RajasthanNews #BJPPressConference #AntaNews #GoodGovernance #VasundharaRaje #DushyantSingh

Spread the love

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का महीना धर्म, भक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat