ePaper
WhatsApp Image 2025 10 29 at 9.52.20 PM

दौसा-मनोहरपुर हाईवे 148 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

 आंधी (जयपुर)_दौसा-मनोहरपुर हाईवे 148 एक बार फिर तेज रफ्तार के कारण हुए भीषण सड़क हादसे का गवाह बना।बुधवार रात करीब 9 बजे चलाना बालाजी मंदिर के पास एक यूपी नंबर की सवारी बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में मृत युवक की पहचान खेमराज पुत्र रामकुवार मीणा (उम्र 25 वर्ष) निवासी गांव सामोर, तहसील आंधी, जिला जयपुर के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक मनोहरपुर की दिशा में जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

 

पुलिस और परिजन तुरंत पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही सैथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामकरण जोशी अस्पताल माचेरी के शवगृह में रखवाया।रातभर परिजन व ग्रामीण अस्पताल में एकत्र रहे।सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

 

गांव में मातम और शोक की लहर

युवक की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही गांव सामोर में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार में कोहराम मच गया, हर किसी की आंखें नम थीं।ग्रामीणों ने बताया कि खेमराज मीणा एक मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी मौत से गांव में गहरा सन्नाटा छा गया है।

 

लगातार हादसे, प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे 148 पर आए दिन ऐसे भयानक हादसे हो रहे हैं।रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही पुलिस गश्त नियमित रूप से होती है।लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस मार्ग पर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि निर्दोष लोगों की जानें न जाएं।ग्रामीणों का कहना है — “सरकार आखिर कब जागेगी? हर दिन कोई न कोई परिवार बर्बाद हो रहा है।”दौसा-मनोहरपुर हाईवे 148 पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।25 वर्षीय खेमराज मीणा की मौत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है।

 

संवाददाता: सत्यनारायण शर्मा

 

#DaussaNews #AandhiNews #RoadAccident #ManoharpurHighway148 #JaipurNews #RajasthanNews

Spread the love

जोधपुर, संवाददाता: कपिल सांखला   देशभर में नव वर्ष 2026 के स्वागत के साथ ही लोग एक-दूसरे को फोन कॉल, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शुभकामनाएं...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat