ePaper
93940a90 56b9 4a50 96bb 13c9eb1993d1 1761725996589

धौलपुर में बिलोनीधाम जाते परिवार का टेंपो पलटा, प्रेग्नेंट महिला समेत 9 लोग घायल

धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ। बथुआखोह गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी पर मंदिर जा रहे एक परिवार का टेंपो पलट गया। इस हादसे में प्रेग्नेंट महिला समेत 9 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र के खेड़ाजमालपुर निवासी भूरीसिंह जाटव का परिवार बिलोनीधाम माता मंदिर दर्शन के लिए टेंपो से रवाना हुआ था। रास्ते में बथुआखोह के पास वाहन का संतुलन बिगड़ने से टेंपो पलट गया।

 

सभी घायल एक ही परिवार के

नादनपुर ईएसटी डीके कुशवाहा ने बताया कि सभी घायल एक ही परिवार के हैं।
घायलों में —
सुनील (25), केशव दीप (35), भूरी सिंह (60), मोदी (14), श्रीमती देवी (55),
शिमला (35), कृष्णा (20), पूजा (20), विकास (20) शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, कृष्णा गर्भवती हैं

 

🚑 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही नादनपुर और सरमथुरा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी सतीश मीणा और पायलट साहब सिंह ने सभी घायलों को सरमथुरा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। डॉ. गोरेलाल मीणा की देखरेख में इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों को हल्की चोटें हैं, जबकि दो लोगों को निगरानी में रखा गया है

 

#धौलपुर #बिलोनीधाम #सरमथुरा #राजस्थानहादसा #मंदिरयात्रा #RoadAccident #PregnantWomanInjured #KaroliFamily #NH11B #TempoAccident

Spread the love

कपिल सांखला, संवाददाता, जोधपुर   जोधपुर नकली घी कारोबार दिनों-दिन इतना सक्रिय होता जा रहा है कि शहर अब इस अवैध व्यापार का बड़ा केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat