टोंक, राजस्थान_ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। उन्होंने कहा,“मोदीजी के गमछे में अब दम नहीं है। गमछा तो मैं हिलाता हूं, और जब मैंने हिलाया था, तब राजस्थान में कांग्रेस को लोकसभा में टक-टक 11 सीटें मिली थीं।”डोटासरा ने यह बयान रविवार शाम टोंक के पक्का बंधा में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया, जब वे अंता जा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब विदेशों में घूमने में व्यस्त हैं और जनता के असली मुद्दों से दूर हैं।अंता सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा पर डोटासरा ने कहा,“नरेश मीणा कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वे अपने मन में जो आ रहा है वही बोल रहे हैं।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता सब देख रही है।
मेवाराम जैन के सवाल पर काजू आगे कर दिए
जब पत्रकारों ने उनसे मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर उठे विरोध के बारे में सवाल पूछा, तो डोटासरा ने कोई जवाब नहीं दिया।इसके बजाय उन्होंने टेबल पर रखे काजू उठाकर पत्रकारों की ओर बढ़ा दिए और प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी।इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएँ भी शुरू हो गई हैं।
नीरजा मोदी स्कूल हादसे पर जताया दुख
नीरजा मोदी स्कूल में हुई दर्दनाक घटना पर डोटासरा ने कहा कि“इतने प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
बस हादसा और शिक्षा मंत्री पर निशाना
जैसलमेर बस हादसे को लेकर डोटासरा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केवल एक अधिकारी को निलंबित कर देने से कुछ नहीं होगा।साथ ही शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए बोले,“सीबीएसई स्कूल राज्य सरकार के अधीन नहीं हैं, तो वे एक जैसी ड्रेस कैसे अनिवार्य कर सकते हैं?”
मोदीजी विदेश घूमने में व्यस्त हैं’ – डोटासरा
डोटासरा ने आगे कहा,“मोदीजी विदेशों में घूमने में व्यस्त हैं। उन्होंने प्रदेश में ऐसा मुख्यमंत्री बैठा दिया है जो उनसे मिलने में ही डरता है। जो प्रधानमंत्री से मिलने में डरता है, वह प्रदेश के लिए क्या हासिल कर सकता है?”डोटासरा के इस बयान ने राजस्थान की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। चुनावी मौसम में उनके बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है, वहीं भाजपा ने इसे राजनीतिक हताशा बताया है।
संवाददाता_केशव राज सैन
#GovindSinghDotasra #PMModi #RajasthanPolitics #TonkNews #CongressVsBJP #LokSabha2025





