ePaper
गोल्डी-लॉरेंस गैंगवार

गोल्डी बराड़ बनाम लॉरेंस बिश्नोई: पैरी हत्या के बाद गैंगवार में नई आग

चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की दिनदहाड़े की गई हत्या के बाद पंजाब का गैंगवॉर और अधिक घातक और व्यक्तिगत मोड़ लेता दिख रहा है। पैरी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लेते हुए इसे अपने साथी सिद्धेश्वर उर्फ सीपा की दुबई में हुई हत्या का बदला बताया था। लेकिन पैरी की मौत के बाद एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर बेहद गंभीर और निजी आरोप लगाए हैं। हालांकि हम इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

गोल्डी बराड़ का दावा—‘जिस मां ने रोटियां खिलाईं, उसी के बेटे को मरवा दिया’

कथित ऑडियो में गोल्डी बराड़ भावनात्मक स्वर में दावा करता है कि पैरी की मां ने लॉरेंस को अपने बेटे की तरह माना था। जब लॉरेंस को कोई घर नहीं रखता था या कॉल नहीं उठाता था, तब उसने कई रातें पैरी के घर काटी थीं। गोल्डी का कहना है कि पैरी की मां लॉरेंस को खाना खिलाती थीं और उसे अपने बेटे जैसा मानती थीं, लेकिन आज उसी महिला के इकलौते बेटे को लॉरेंस ने मरवा दिया—यह आरोप ऑडियो में बार-बार दोहराया गया है।

 

गोल्डी का आरोप—‘फोन कर बुलाया और मार दिया’

वायरल ऑडियो में गोल्डी आगे आरोप लगाता है कि लॉरेंस ने खुद पैरी को फोन किया था और बताया था कि उसे परिवार की कोई निजी बात करनी है। कथित रूप से पैरी को एक स्थान पर बुलाया गया जहां उसकी हत्या कर दी गई। गोल्डी इस हत्या को ‘यारी का कलंक’ और ‘दुश्मनी की हद’ बताकर लॉरेंस को खुली चेतावनी देता है कि अब उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

 

सीपा की हत्या और दोनों गैंगों की पुरानी दुश्मनी

गोल्डी बराड़ ने कथित ऑडियो में दुबई में सीपा की हुई हत्या का जिक्र करते हुए यह कहा कि सीपा पुलिस को सूचना देता था और ग्रुप के नाम पर पैसे खाता था। इसी कारण उसे मारा गया। जबकि पैरी की हत्या में बिश्नोई गैंग ने दावा किया कि यह उनके साथी की मौत का बदला था। इस तरह दोनों गैंगों के बीच चल रही पुरानी दुश्मनी अब बदले की श्रृंखला में बदलती दिख रही है।

 

‘नाजायज नहीं मारते’, गोल्डी का दावा—बिश्नोई परिवार को धमकी भी

गोल्डी बराड़ ने अपनी धमकी में यह भी कहा कि बिश्नोई गैंग की लड़कियां भारत में घूम रही हैं और चाहें तो वे उन्हें भी निशाना बना सकते हैं, लेकिन उनका गैंग ‘नाजायज नहीं मारता’। यह धमकी गैंगवार को और अधिक खतरनाक और व्यक्तिगत स्तर पर ले जाती दिखती है।

 

गैंगवार का नया चेहरा—दोनों पक्षों में खुला टकराव

हाल के दिनों में पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में दोनों गैंगों की गतिविधियों में तेजी आई है। दुबई में सीपा की हत्या के बाद भारत में पैरी की हत्या ने दोनों गैंगों के बीच सीधा टकराव खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर धमकियों, दावों और ऑडियो क्लिप्स का आदान-प्रदान इस गैंगवार को और अधिक सार्वजनिक कर रहा है।

 

पैरी कौन था? क्यों बढ़ा मामला इतना बड़ा

पैरी की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-33 निवासी और छात्र संगठन SOPU के पूर्व नेता के रूप में होती है। हाल ही में 19 अक्टूबर को उसकी शादी अंबाला में हुई थी, जिसमें कई राजनीतिक और कारोबारी हस्तियां शामिल हुई थीं। पैरी पर 12 से अधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या की साजिश, रंगदारी और हथियार सप्लाई शामिल थे। उसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में भी उछला था।

 

हत्या के बाद चंडीगढ़ में दहशत और पुलिस की कार्रवाई

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में पांच गोलियां चलने की घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोलीबारी के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने इलाके की नाके बंदी कर जांच शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

#PunjabGangwar #LawrenceBishnoi #GoldyBrar #PerryMurder #ChandigarhNews #CrimeNews #GangWarUpdates #PunjabCrime

 

Spread the love

प्रयागराज | प्रयागराज में एक नेशनल लेवल क्रिकेट खिलाड़ी तनु ने अपनी शादी की बारात को बेहद अनोखे अंदाज में निकाला। बारात में तनु बग्घी पर सवार होकर लगभग 2 किलोमीटर तक...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat