कोटा_साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर रविवार को स्टेशन गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।कार्यक्रम का आयोजन समूह संगत एवं प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा कोटा जं. (रजि.) के तत्वावधान में किया गया।नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।नगर कीर्तन का शुभारंभ स्टेशन गुरुद्वारा से हुआ, जिसमें सबसे आगे पंज प्यारे गुरु नानक देव जी का संदेश प्रसारित करते हुए चल रहे थे।उनके पीछे पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र स्वरूप शोभायमान थी।साथ चल रहे संगतजन “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारों से वातावरण गूंजा उठा।
वीर खालसा ग्रुप की गतका कला ने जीता दिल
वीर खालसा ग्रुप कोटा की गतका कला का प्रदर्शन।उन्होंने हैरतअंगेज तलवारबाजी, भाले और पिरामिड फॉर्मेशन जैसे करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया।सभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह माखीजा और प्रबंधक अमरप्रीत सिंह माखीजा ने बताया कि इस बार गतका कला में साहस, अनुशासन और पराक्रम की झलक साफ नजर आई।बच्चों से लेकर युवाओं तक ने अनुशासित प्रदर्शन कर गुरु परंपरा का सम्मान बढ़ाया।“जिसने भी गतका कला का प्रदर्शन देखा, उसकी नज़रें वहीं ठहर गईं,”सभा सदस्यों ने कहा।
नगर कीर्तन का हुआ जगह-जगह स्वागत
नगर कीर्तन का शहरभर में जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया।समाजसेवी संगठनों और नागरिकों ने चाय, पानी, अल्पाहार और प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की।पूरा शहर “सतनाम वाहे गुरु” के जयकारों से गूंज उठा।
गुरु के उपदेशों का अनुसरण करने का आह्वान
कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक कमेटी ने कहा कि“गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया था। हमें उनके उपदेशों को जीवन में अपनाना चाहिए।”गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व पर कोटा में निकला नगर कीर्तन श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण रहा।वीर खालसा ग्रुप की गतका कला और संगत की आस्था ने इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया
संवाददाता_तेजपाल सिंह बग्गा
#GuruNanakDevJi #PrakashParv #NagarKirtan #KotaNews #GurpurabCelebration #VeerKhalsaGroup





