ePaper
1003703076 1764174878 ezgif.com resize

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: नीरू ढांडा ने जीता चौथा गोल्ड, जैन यूनिवर्सिटी पदक तालिका में टॉप पर

जयपुर | जयपुर में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में बुधवार का दिन महिला ट्रैप शूटर नीरू ढांडा के नाम रहा। नीरू ने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में लगातार चौथा गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा फिर साबित कर दिया। जगतपुर शूटिंग रेंज पर हुए फाइनल में उन्होंने 47 पॉइंट्स के साथ गोल्ड जीता। मनीषा कीर ने 39 पॉइंट्स के साथ सिल्वर और नंदिका ने 30 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर टीम गोल्ड भी जीता। नीरू ढांडा ने कहा कि यह उनका आखिरी KIUG है और वह इसे गोल्ड के साथ समाप्त करने की इच्छा रखती थीं, जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया।

 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में नीरू ने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।

GNDU ने शूटिंग में किया शानदार प्रदर्शन

पुरुष वर्ग के ट्रैप शूटिंग फाइनल में भी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) का दबदबा देखा गया। आदित्य भारद्वाज ने 45 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता। पंजाबी यूनिवर्सिटी के जंगशेर सिंह विरक ने 43 पॉइंट्स के साथ सिल्वर और मानव रचना यूनिवर्सिटी के भक्तियार मलिक ने 34 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। GNDU ने पुरुष टीम गोल्ड भी जीत लिया। इंडिविजुअल रोड रेस में GNDU की मीनाक्षी रोहिल्ला ने महिला गोल्ड और अक्षर त्यागी ने पुरुष गोल्ड जीता। इन सफलताओं से GNDU की गोल्ड गिनती दोहरे अंकों में पहुंच गई।

 

देशभर को 222 यूनिवर्सिटी के लगभग पांच हजार खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा ले रहे है।

 

जैन यूनिवर्सिटी स्विमिंग में सबसे आगे

जैन यूनिवर्सिटी ने स्विमिंग स्पर्धाओं में बुधवार को धमाकेदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल चार गोल्ड मेडल जीते। नीना वेंकटेश ने 50m बटरफ्लाई में, भव्या सचदेवा ने 400m फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता। पुरुष और महिला 4×100m फ्रीस्टाइल रिले में भी जैन यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिन के अंत तक जैन यूनिवर्सिटी के गोल्ड की संख्या आठ हो गई, जिससे वह पदक तालिका में शीर्ष पर बनी रही।

 

अन्य इवेंट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का दम

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हर्ष सरोहा ने पुरुष 50m बटरफ्लाई में ओलंपियन श्रीहरि नटराज को पछाड़कर 24.90 सेकंड में गोल्ड जीता। उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। ईशान राठी ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक में गोल्ड जीता। टीम इवेंट्स में भी अलग-अलग यूनिवर्सिटीज ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में एमजी यूनिवर्सिटी, चितकारा, पंजाब यूनिवर्सिटी और मुंबई यूनिवर्सिटी ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। महिला वर्ग में चितकारा, LPU, SRM और MDU रोहतक ने क्वालिफाई किया।

 

वेटलिफ्टिंग में LPU की रिमा भोई ने दिखाया दम

महिला 58kg वेटलिफ्टिंग में LPU की रिमा भोई ने कुल 197 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

 

#KheloIndia #KIUG2025 #NeeruDhanda #JainUniversity #GNDU #IndianSports #UniversityGames #JaipurSports #TrapShooting #IndianAthletes #SportsNews #IndiaSportsUpdate #KIUGMedals #RajasthanSports #SAI

Spread the love

कोटा, संवाददाता : तेजपाल सिंह बग्गा   कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके के छावनी रामचंद्रपुरा में सोमवार देर रात करीब 11:00 बजे एक गंभीर घटना घटी। घर के बाहर...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat