ePaper
WhatsApp Image 2025 09 26 at 12.55.32 PM

किशनगंज में भाजपा मंडल ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती, सेवा पखवाड़ा में लगाए पौधे

किशनगंज : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किशनगंज मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति परिसर में सुबह 11 बजे हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण

भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट हरीश रावत ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा प्रभारी संजीव भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किए।
इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आत्मनिर्भर भारत की ओर

भाजपा मंडल अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह हाडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह हाडा, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश नागर, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश गुरदिया, भाजपा मंडल महामंत्री मनीष नागर, प्रवक्ता एडवोकेट हरीश रावत, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री रवि कटारिया, विधानसभा मीडिया प्रभारी विष्णु पंकज, राकेश सनोठिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किशनगंज संवाददाता मदन शाक्य ।

Spread the love

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat