ePaper
9009

किशनगंज में सरपंच की कार में लगी आग, नेशनल हाईवे 27 के पास खड़ी कार जलकर खाक

बाराँ (किशनगंज), संवाददाता:मदन शाक्यवाल

 

 नेशनल हाईवे 27 के पास शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। यह कार पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम मीणा और वर्तमान सरपंच द्रोपदी बाई के नाम से जुड़ी बताई जा रही है।

 

फोन कॉलोनी में आधी रात को धधकी आग

घटना एनएच 27 के पास स्थित फोन कॉलोनी, वसुंधरा विहार की है। बीती रात करीब डेढ़ बजे आगजनी की यह घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में किराए से रह रहे एक पुलिसकर्मी ने सबसे पहले कार से उठती लपटें देखीं। उसने तुरंत आसपास के लोगों को जगाया और आग बुझाने का प्रयास किया।कार के पूरी तरह जल जाने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाद में घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सूचना मिलने के बाद किशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि यह आग संभावित रूप से किसी द्वारा लगाई गई प्रतीत होती है, लेकिन वास्तविक कारण का पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा।पुलिस ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।

 

स्थानीय लोगों में रोष, सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि यह जानबूझकर लगाई गई आग है, तो यह गंभीर मामला है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।वहीं प्रशासन ने क्षेत्र में रात्री गश्त बढ़ाने और निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।किशनगंज में हुई यह आगजनी की घटना केवल संपत्ति का नुकसान नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि यह घटना दुश्मनी का परिणाम थी या किसी अन्य कारण से हुई दुर्घटना

 

#Kishanganj #CarFire #NH27 #PurushottamMeena #RajasthanNews #CrimeUpdate #VehicleFire #ENewsRajasthan #PoliceInvestigation #BreakingNews

Spread the love

कोटा,संवाददाता:तेजपाल सिंह बग्गा कोटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी दयोदय एक्सप्रेस में सवार एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat