कोटा, सवांदाता: तेजपाल सिंग बग्गा
कोटा के रानपुर स्थित कोटा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में Fresher Party 2025 का भव्य और यादगार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और जोश के साथ भाग लिया। फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें कॉलेज परिवार का अभिन्न हिस्सा बनाना रहा।
गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें प्रथम वर्ष के छात्रों ने मनमोहक नृत्य और गायन प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शुरुआत को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
नृत्य, गायन और रैंप वॉक रहे आकर्षण
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात आयोजित रैंप वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जहां प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने व्यक्तित्व और स्टाइल का प्रदर्शन किया।
फैंसी ड्रेस और डांस परफॉर्मेंस ने मोहा मन
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी सृजनात्मकता, हास्य और थीम आधारित परिधानों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मंच पर प्रस्तुत बॉलीवुड, वेस्टर्न और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गूंज और उत्साह के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रेरणादायक उद्बोधन
कार्यक्रम के दौरान संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. आर. ए. गुप्ता ने नवप्रवेशी छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिए।उन्होंने कहा कि कोटा कॉलेज ऑफ फार्मेसी केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और नवाचार को भी विशेष महत्व देता है। संस्था के निदेशक सिद्धार्थ गुप्ता ने फार्मेसी क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए कहा कि यहां के छात्र भविष्य में समाज के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्राचार्य डॉ. जगदीश चंद्र नागर ने कहा कि फ्रेशर पार्टी वरिष्ठ और कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय, मित्रता और सहयोग का सेतु है, जो उनके व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में सहायक सिद्ध होगा।
मिस्टर और मिस फ्रेशर 2025 की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में मिस्टर और मिस फ्रेशर 2025 के खिताब घोषित किए गए। बी. फार्म वर्ग में —मिस फ्रेशर: चेष्टा जांगिड, मिस्टर फ्रेशर: सुरेन्द्र सिंह, डी. फार्म वर्ग में — मिस फ्रेशर: सायमा खान, मिस्टर फ्रेशर: चेतन प्रजापति,
सौहार्दपूर्ण वातावरण में समारोह संपन्न
कॉलेज परिसर को रंगीन सजावट, आकर्षक लाइटिंग और मधुर संगीत से सजाया गया, जिससे वातावरण में उल्लास और सौहार्द की अनूठी छटा बिखर गई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ Fresher Party 2025 का औपचारिक समापन किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीतिक खबरों , क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें:
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश के जीएसटी फ़्रौड ,सूचनाओ ,स्पोर्ट्स सभी बड़ी घटनाओं की पल–पल की खबरें पाने के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको सबसे तेज़ और सटीक खबरें पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#KotaCollegeOfPharmacy #FresherParty2025 #CollegeLife #PharmacyStudents #CampusEvent #EducationNews #KotaNews #ENewsBharat #enewsrajasthan