कोटा, सवांदाता: तेजपाल सिंग बग्गा
कोटा शहर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां Kota Student Suicide Case के तहत कॉलेज में अध्ययनरत एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र की है, जिसने एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पाटन पोल इलाके की घटना
पुलिस के अनुसार, कैथूनीपोल थाना इलाके के पाटन पोल क्षेत्र में रहने वाली कॉलेज छात्रा भावना हाड़ा उर्फ काजल ने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजन तुरंत छात्रा को नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
अस्पताल में मृत घोषित
परिजन छात्रा को तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर कैथूनीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
कैथूनीपोल थाना पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
सुसाइड नोट नहीं मिला
कैथूनीपोल थाना पुलिस के एएसआई वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि छात्रा किस कारण यह कदम उठाने को मजबूर हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही छात्रा के कॉलेज और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीतिक खबरों , क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें:
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश के जीएसटी फ़्रौड ,सूचनाओ ,स्पोर्ट्स सभी बड़ी घटनाओं की पल–पल की खबरें पाने के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको सबसे तेज़ और सटीक खबरें पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#KotaNews #StudentSuicide #KathunipolPolice #CollegeStudent #MentalHealthAwareness #RajasthanNews #ENewsBharat #enewsrajasthan