भीलवाड़ा, संवाददाता: जगदीश तेली
बागौर क्षेत्र के बोरियापुरा स्थित महावीर गौशाला में “एक शाम गौ माता के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन मेरे महावीर भगवान ग्रुप (MMBG) चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया। इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में सैकड़ों गौ भक्तों ने सहभागिता करते हुए गौ सेवा और सत्संग का पुण्य लाभ लिया। Mahavir Gaushala Boriapura कार्यक्रम की शुरुआत छोबावड़ी आश्रम हमीरगढ़ की साध्वी देवगिरी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। आयोजन स्थल भक्ति, श्रद्धा और गौ सेवा के रंग में रंगा नजर आया।
विकास कार्यों का लोकार्पण
भजन संध्या के साथ-साथ Mahavir Gaushala Boriapura में कई जनहित व पशु कल्याण से जुड़े कार्यों का उद्घाटन भी किया गया, जिनमें— चिड़िया घर, पशु चिकित्सालय, बस स्टेशन, प्याऊ, पो (पशु आहार व्यवस्था), शामिल रहे। इन सुविधाओं से गौशाला के साथ-साथ आमजन और पशुओं को भी लाभ मिलेगा।
झांकियों और भजनों ने मोहा मन
भजन संध्या के विशाल मंच पर सत्यनारायण वैष्णव एंड पार्टी द्वारा राम दरबार, बालाजी, माता जी और राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं जादूगर सांवरमल ने अपने करतबों से बच्चों सहित सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार युवराज वैष्णव ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन संजू बाबा द्वारा किया गया।
गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का आह्वान
साध्वी देवगिरी जी ने अपने उद्बोधन में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जानकारी दी कि 27 अप्रैल 2026 को संपूर्ण भारतवर्ष में संतों और गौ भक्तों के सानिध्य में इस संबंध में प्रार्थना पत्र भारत सरकार को सौंपा जाएगा। इसी अवसर पर रायपुर तहसील के इंचार्ज के रूप में राहुल बाफना को नियुक्त किया गया।
राहुल बाफना बने महावीर गौशाला के अध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान Mahavir Gaushala Boriapura के लिए वर्ष 2026-28 हेतु राहुल बाफना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह चयन MMBG चैरिटेबल ट्रस्ट के परामर्शक पुखराज बाफना एवं ट्रस्टी रतनलाल भलावत की भूमिका में संपन्न हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल बाफना ने MMBG परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों से तन-मन-धन से सहयोग की अपील करते हुए गौशाला को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में— विनोद देवी सुराणा, उमा सांखला, सीमा सांखला, श्याम सुंदर, रोशन जाट, मुकेश बाफना, प्रवीण कच्छारा, श्यामलाल शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। नेहा नागौरी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया एवं संस्थापक अध्यक्ष राहुल बाफना का स्वागत किया। पधारे सभी अतिथियों का सम्मान महावीर गौशाला परिवार द्वारा किया गया।
गौ सेवा और समाज सेवा का सशक्त संदेश
यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि गौ सेवा, समाज सेवा और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने ग्रामीण स्तर पर सेवा भावना को और मजबूत किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#MahavirGaushalaBoriapura #RahulBafna #GaushalaNews #GauSeva #BhajanSandhya #CowProtection #MMBGTrust #RajasthanNews #SocialService #eNewsBharat