ePaper
WhatsApp Image 2025 11 24 at 3.33.34 PM

ManglamPlus Medicity में महिला नेतृत्व का भव्य जश्न — ‘ब्लूम’ लॉन्च के मौके पर 42 सम्मानित

ManglamPlus Medicity में आयोजित शानदार इवेंट “Women of Strength & Grace” महिलाओं की शक्ति, नेतृत्व और वेलनेस को समर्पित रहा। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया जिसने महिला स्वास्थ्य और मातृत्व देखभाल में नई उम्मीद जगा दी। समारोह के दौरान 42 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान, समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व के सम्मान में सम्मानित किया गया। मंच पर चिकित्सा, सामाजिक कार्य, शिक्षा, नेतृत्व और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहीं महिलाओं का सम्मान न केवल उनके प्रयासों को सेलिब्रेट करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी देता है।

 

Mother & Child Department ‘Bloom’ की आधिकारिक घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मंच से सबसे महत्वपूर्ण घोषणा डॉ. कनिका चौधरी ने की, जिसमें उन्होंने बताया कि ManglamPlus Medicity में नया Mother & Child विंग “#Bloom” शुरू किया जा रहा है। यह विंग आधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और सुरक्षित हेल्थकेयर सिस्टम के साथ मातृत्व और शिशु देखभाल पर केंद्रित होगा। प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, पोस्ट डिलीवरी केयर और न्यूबॉर्न हेल्थ तक, हर चरण पर सुरक्षित, भरोसेमंद और क्वालिटी हेल्थ सर्विस उपलब्ध कराना इस विभाग का मुख्य उद्देश्य है। यह लॉन्च स्वास्थ्य क्षेत्र में मातृत्व को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं और बच्चों की हेल्थ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

 

WhatsApp Image 2025 11 24 at 3.33.34 PM 1

महिला सशक्तिकरण और हेल्थ अवेयरनेस पर संदेश

कार्यक्रम की चीफ़ गेस्ट डॉ. मंजू बाघमार ने मंच से महिलाओं के एम्पावरमेंट और वेलनेस को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि जब महिलाएँ मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर होती हैं, तभी समाज सही अर्थों में प्रगति करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर महिला को अपने अधिकार, स्वास्थ्य और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। मेडिकल सुविधाओं और सरकारी नीतियों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और समाज का भी दायित्व है कि वह महिलाओं को हौसला, अवसर और सुरक्षा दे।

 

WhatsApp Image 2025 11 24 at 3.33.34 PM 4

 

महिला की भूमिका, आत्मविश्वास और समाज पर प्रभाव

गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती तारा गुप्ता ने अपने संबोधन में महिला को परिवार और समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि महिला का आत्मविश्वास, हेल्थ और खुशी पूरे समाज की मजबूती होती है। उन्होंने कहा कि हर महिला खुद को पहचानें, आगे बढ़ें और दूसरों को uplift करने की प्रेरणा बनें। उनकी प्रेरक बातों ने पूरे आयोजन का माहौल और भी सकारात्मक और ऊर्जा से भर दिया।

 

WhatsApp Image 2025 11 24 at 3.33.34 PM 2

 

स्वास्थ्य जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम पर डॉक्टरों की अपील

इवेंट की होस्ट डॉ. डॉली गुप्ता और  डॉ. कनिका चौधरी ने महिलाओं के फिजिकल, मेंटल और सोशल वेलनेस पर बात करते हुए कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच, लाइफस्टाइल के प्रति जागरूकता और परिवार का सपोर्ट सिस्टम महिला स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद की हेल्थ प्राथमिकता में रखनी चाहिए और समाज को भी उन्हें हेल्थ सपोर्ट और सुरक्षा प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए।

 

WhatsApp Image 2025 11 24 at 3.33.34 PM 3

महिला स्ट्रेंथ, करेज और ग्रेस को समर्पित समारोह

पूरे कार्यक्रम में एक ही संदेश स्पष्ट रहा — महिला शक्ति सिर्फ सम्मान के योग्य नहीं, बल्कि समाज की प्रगति की नींव है। “Women of Strength & Grace” पूरी तरह महिलाओं की स्ट्रेंथ, करेज और ग्रेस को समर्पित रहा और Bloom के लॉन्च के साथ यह आयोजन और भी ऐतिहासिक बन गया। समारोह के अंत में महिलाओं को और मजबूत, सुरक्षित और हेल्दी भविष्य की ओर बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया गया।

 

#Bloom #ManglamPlusMedicity #WomenOfStrengthAndGrace #WomenEmpowerment #MotherAndChildCare #WomenLeadership #HealthcareNews #WomenWellness #MaternityCare #JaipurNews

 

Spread the love

अंता विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को नई गति दी है। इसी...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat