ePaper
WhatsApp Image 2025 10 17 at 3.43.32 PM

मुंडावर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 210 किलो दूषित मसाले व एक्सपायर्ड नमकीन नष्ट

खैरथल-तिजारा_दीपावली पर्व नजदीक आते ही जिले में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है। इसी क्रम में मुंडावर कस्बे में की गई छापेमारी के दौरान विभागीय टीम ने करीब 210 किलो दूषित मसाले एवं अवधि पार नमकीन जब्त कर मौके पर नष्ट करवाए।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर किशोर कुमार के निर्देशन में की गई। जांच अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने किया। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई थी।

दुकान पर मिले खराब मसाले और एक्सपायर्ड उत्पाद

कार्रवाई के तहत मैसर्स खंडेलवाल किराना स्टोर (उर्फ राजू किराना), बस स्टैंड, मुंडावर पर निरीक्षण किया गया। दुकान के मालिक राजू खंडेलवाल पुत्र श्री विजय कुमार हैं।
निरीक्षण में पाया गया कि दुकान में खुले में बिक रहे सरसों तेल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमकीन जैसे खाद्य उत्पाद न केवल गंदगी में रखे गए थे, बल्कि कुछ अवधि पार (Expired) भी थे।

210 किलो दूषित खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि दुकान में 210 किलो से अधिक दूषित खाद्य सामग्री — जैसे सड़ी हुई नमकीन और खराब मसाले — को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
यह खाद्य पदार्थ न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक थे, बल्कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के भी प्रतिकूल थे।

सुधार नोटिस जारी, लाइसेंस निलंबन की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान टीम ने यह भी पाया कि दुकान में स्वच्छता का घोर अभाव था। इस पर दुकानदार को 15 दिनों का सुधार नोटिस (Improvement Notice) जारी किया गया है।
यदि निर्धारित समय में सफाई और गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो दुकान का खाद्य लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में कौन-कौन रहा शामिल?

इस विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार, एमएफटीएल जांच अधिकारी महिपाल सिंह, सुभाष सिंह और रमेश मौजूद रहे। टीम ने अन्य दुकानों को भी सतर्क किया और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुंडावर में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सेहत के लिए एक जरूरी कदम है।
त्योहारों के मौसम में मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री आम हो जाती है, लेकिन विभाग की सक्रियता से अब ऐसा करना आसान नहीं रह गया है।
जनता को भी सजग रहकर ऐसे दुकानों की शिकायत संबंधित विभाग में करनी चाहिए।

संवाददाता: मुकेश कुमार शर्मा

#MundawarNews #FoodSafety #AdulterationFreeFestival #SpiceRaid #ExpiredSnacks #DiwaliCleanFood

Spread the love

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat