ePaper
WhatsApp Image 2025 11 04 at 8.54.49 AM

निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में निकली भव्य रैली, जनता से वोट की अपील

बारां_अंता विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में सोमवार देर शाम भव्य वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए और “भगत सिंह जिंदाबाद” व “नरेश मीणा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।रैली का आयोजन बारां नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौड़ और उनके समर्थकों द्वारा किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान पूर्व सभापति कमल राठौड़ ने जनता से अपील की कि वे ढाई साल के कार्यकाल के लिए नरेश मीणा को विधानसभा भेजें, ताकि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकें और किसानों व आम जनता के हित में काम कर सकें।उन्होंने कहा कि “नरेश मीणा किसी पार्टी विशेष के नहीं, बल्कि जनता के प्रत्याशी हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन है।”रैली के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगे और नरेश मीणा के पोस्टर लेकर समर्थन जताया।

 

अंता और सीसवाली में भी प्रचार तेज

रैली से पहले कमल राठौड़ ने अंता और सीसवाली क्षेत्र में भी जनसमर्थन जुटाने के लिए ‘झोली फैलाकर वोट मांगने’ का अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि जनता अब पारंपरिक पार्टियों से निराश हो चुकी है और बदलाव चाहती है। नरेश मीणा जैसे कर्मठ और ईमानदार प्रत्याशी ही जनता की उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं।

 

करबला मैदान में नुक्कड़ सभा — “जनता ही असली ताकत”

रविवार रात करबला मैदान में आयोजित नुक्कड़ सभा में नरेश मीणा ने जनता से संवाद किया।सभा में उन्होंने कहा कि,“जनता ही असली ताकत है। आप सबका समर्थन ही मेरी पूंजी है। मैं आपसे वादा करता हूँ कि आपके हक और अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ूंगा।”सभा में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, किसान नेता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

बढ़ता जनसमर्थन, दोनों पार्टियों में मची हलचल

नरेश मीणा के बढ़ते जनसमर्थन से पारंपरिक राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो गया है।जनता के बीच नरेश मीणा की सादगी, साफ छवि और जनता से जुड़ाव को लेकर सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।मांगरोल-अंता उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने अपने जनसंपर्क और जनआंदोलन के माध्यम से चुनावी माहौल को नया मोड़ दिया है।उनकी रैली और नुक्कड़ सभाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब विकास और ईमानदारी की राजनीति चाहती है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मतदान में जनता का रुख किस ओर जाता है।

 

संवाददाता_जयप्रकाश शर्मा

 

#NareshMeena #MangrolAntaByElection #BaranNews #IndependentCandidate #NareshMeenaRally

Spread the love

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat