सवाई माधोपुर, संवाददाता: बृजेश त्रिवेदी
सवाई माधोपुर जिले के खण्डार शहर स्थित बानीपुरा धाम में दिवंगत संत Sant Ramesh Baba के समाधि स्थल पर उनके पावन चरण चिन्हों का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा बानीपुरा धाम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
संतों की उपस्थिति में हुआ पावन अनावरण
Sant Ramesh Baba के भक्तों द्वारा निर्मित समाधि स्थल पर संत समाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ चरण चिन्हों का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
करौली जिले में हुआ था संत रमेश बाबा का जन्म
Sant Ramesh Baba का जन्म 1 जनवरी 1943 को करौली जिले के कैलादेवी क्षेत्र के निम्बेहड़ा गांव में हुआ था। वे अपने पिता मदनलाल शर्मा की चार संतानों में सबसे छोटे थे। प्रारंभिक जीवन से ही उनका झुकाव आध्यात्म की ओर था।
युवावस्था में ही ग्रहण किया संन्यास
संत रमेश बाबा ने मात्र 22-23 वर्ष की आयु में ही संन्यास ग्रहण कर लिया था। वे पूर्ण ब्रह्मचारी रहे और अपना संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा और साधना में समर्पित कर दिया। उनके गुरु धाम आश्रम श्यामपुर (मध्य प्रदेश) में स्थित था, जहां उन्होंने एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण भी करवाया।
2005 में पहुंचे बानीपुरा धाम
वर्ष 2005 में Sant Ramesh Baba बानीपुरा धाम आए और यहीं साधना व सेवा का केंद्र बनाया। उन्होंने बानीपुरा धाम को आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल बनाया और यहां से संत समाज को नई दिशा दी।
संत सम्मेलन और भागवत कथाओं का आयोजन
Sant Ramesh Baba के मार्गदर्शन में बानीपुरा धाम में— विशाल संत सम्मेलन का आयोजन हुआ, 5 भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न कराए गए, इनमें से एक भागवत कथा बद्रीनाथ धाम में भी आयोजित की गई, इन आयोजनों से बाबा की ख्याति देशभर में फैली।
स्वास्थ्य खराब होने पर धाम छोड़ा
जुलाई 2024 में स्वास्थ्य खराब होने के कारण Sant Ramesh Baba की परिजनों द्वारा सेवा-सुश्रुषा की गई। इसके बाद वे दिसंबर 2024 में बानीपुरा धाम से अन्यत्र चले गए।
मई 2025 में गोलोक धाम को प्रस्थान
अंततः 24 मई 2025 को Sant Ramesh Baba ने इस संसार को त्याग कर गोलोक धाम की यात्रा की। उनके देहावसान से संत समाज और भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई थी।
भक्तों ने बनवाया समाधि स्थल
बाबा के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हुए उनके भक्तों ने बानीपुरा धाम में भव्य समाधि स्थल का निर्माण करवाया, जहां अब उनके चरण चिन्हों का अनावरण कर उन्हें सदा के लिए स्मरणीय बनाया गया है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#SantRameshBaba #BanipuraDham #SawaiMadhopurNews #SantSamadhi #ReligiousNews #HinduSaint #SpiritualIndia #RajasthanNews #FaithAndDevotion #SanatanCulture #eNewsBharat #eNewsRajasthan