शाहपुरा, जयपुर _शाहपुरा न्यायालय क्षेत्र के देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय पीपलोद में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला (DLSA Jaipur) एवं तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा के अध्यक्ष ललिता शर्मा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम) के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।अधिकार मित्र दिनेश कुमार शर्मा ने इस शिविर का संचालन किया और उपस्थित छात्राओं को NALSA योजना 2015 के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण और बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
“लापता लेडिज” फिल्म से दिया गया जागरूकता संदेश
शिविर में उपस्थित छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम के विषय पर आधारित फिल्म “लापता लेडिज” दिखाई गई।यह फिल्म एक सामाजिक संदेश देती है कि समाज में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण सबसे जरूरी है।प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और छात्राओं से कहा कि —“पहले शिक्षा प्राप्त करें, फिर विवाह का विचार करें। शिक्षित महिला दो घरों को शिक्षित करती है।”
बाल विवाह एक अपराध, समाज को जागरूक होना जरूरी
अधिकार मित्र दिनेश शर्मा ने बताया कि बाल विवाह कानून के अनुसार एक अपराध है, और इसमें शामिल सभी व्यक्ति जैसे किपंडित, हलवाई, नाई, घोड़ी मालिक या मेहमान — सभी अपराध के सहयोगी माने जाते हैं।उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए यह संदेश दिया:“अभी नहीं, पहले सपने हो साकार, फिर शादी का विचार।”
साईबर क्राइम से बचाव पर भी दिया प्रशिक्षण
इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा में भी एक और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।इसमें प्रधानाचार्य लालचंद बेनीवाल की अध्यक्षता में साईबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी गई।दिनेश कुमार शर्मा ने कहा —“हमें किसी भी अंजान लिंक, मैसेज या लॉटरी स्कीम में फंसने से बचना चाहिए।किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन या राजस्थान साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।”उन्होंने राजस्थान पुलिस की “राजकॉप ऐप” डाउनलोड करने की भी सलाह दी, जो महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए उपयोगी है।
AI से शिक्षा में नए अवसर
शिविर में बताया गया कि भारत सरकार और शिक्षा विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से शिक्षा को डिजिटल बना रहे हैं।छात्रों को सलाह दी गई कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग केवल पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करें।“स्वयं की सावधानी ही साईबर क्राइम से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।”
उपस्थितजन और सहभागिता
इस शिविर में महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष सविता शर्मा, ममता वर्मा, व्याख्याता उमेश कुमार चौधरी, एवं विद्यालय स्टाफ के साथ कुल 190 छात्राएं उपस्थित रहीं।दूसरे शिविर में 180 लाभार्थी शामिल हुए।
संवाददाता_विजयपाल सैनी
#ShahpuraNews #LegalAwarenessCamp #DLSAJaipur #NALSA #WomenEmpowerment #ChildMarriagePrevention





