ePaper
Shiv Accident

Shiv Accident News: शिव में NH-68 पर बस-पिकअप टक्कर, बड़ा हादसा टला

बाड़मेर, संवाददाता: जशवंत सिंह राठौड़

 

शिव उपखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गुगा सहरद के पास खड़ी एक पिकअप गाड़ी से पीछे से आ रही गुजरातियों की बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे बिखर गए, जबकि बस सड़क से नीचे उतर गई।

 

चारा भरी पिकअप होने से टला बड़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें चारा भरा हुआ था। इसी दौरान रात्रि के समय पीछे से आ रही गुजरात की बस पिकअप से टकरा गई। गनीमत यह रही कि पिकअप में चारा भरा होने के कारण टक्कर का असर कम हो गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

 

बस सवार सभी यात्री सुरक्षित

Shiv Accident हादसे के तुरंत बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे राहत की सांस ली गई।

 

सड़क पर बिखरा चारा, लगा जाम

टक्कर के बाद सड़क पर चारा बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर फैले चारे को हटाकर यातायात बहाल करवाया।

 

स्थानीय लोगों की तत्परता से खुला जाम

ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से सड़क पर लगा जाम जल्द खुलवाया गया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

 

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

 

Instagram:

https://instagram.com/enewsbharat

 

Facebook:

https://facebook.com/enewsbharat

 

YouTube (Subscribe):

https://youtube.com/@enewsbharat

 

 X (Twitter):

https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे  लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

 

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

 

अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat

#ShivBusAccident #BarmerNews #NH68 #RoadAccident #RajasthanNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan #news #newsupdate #bharat #breakingnews #enews #excitingnews

Spread the love

Odisha Maoist Encounter ओडिशा में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है। कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat