ePaper
dbgifmagic 31753163032 1762754742

सोना ₹2,341 उछलकर ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा; 2 दिन में ₹4,047 की तेजी, चांदी ₹2,695 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो हुई

सोने-चांदी के दामों में सोमवार, 11 नवंबर को बड़ी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹1,706 बढ़कर ₹1,24,147 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹1,22,441 प्रति 10 ग्राम थी। सिर्फ 2 कारोबारी दिनों में ही सोना ₹4,047 महंगा हो गया है। बीते शुक्रवार को सोना ₹1,20,100 रुपए पर था।

 

Gemini Generated Image 7akp3r7akp3r7akp

चांदी ₹2,695 बढ़कर ₹1.54 लाख प्रति किलो

वहीं, चांदी के भाव में भी तेज उछाल दर्ज हुआ है। चांदी ₹2,695 बढ़कर ₹1,54,338 प्रति किलोग्राम हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹1,51,643 प्रति किलो थी। 17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ₹1,78,100 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

 

IBJA के रेट्स से शहरों के दाम अलग होते हैं

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी कारण हर शहर में सोने के भाव अलग होते हैं। इन्हीं रेट्स का उपयोग RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) और बैंकों के गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए किया जाता है।

 

2024 में अब तक सोना ₹47,985 और चांदी ₹68,321 महंगी

इस साल 31 दिसंबर 2024 से अब तक सोने में ₹47,985 की बढ़त हुई है। तब 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,24,147 पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी ₹68,321 महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,54,338 प्रति किलो हो गई है।

 

एक्सपर्ट्स बोले – सोना फिर ₹1.25 लाख तक जा सकता है

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, लेकिन शादी सीजन के चलते इसकी मांग बनी रहेगी। उनके अनुसार, सोना जल्द ही ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

 

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

गोल्ड खरीदते समय यह जरूर जांचें कि उस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क नंबर लगा हो। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक (जैसे AZ4524) होता है, जो बताता है कि सोना कितने कैरेट का है। हॉलमार्किंग से गोल्ड की शुद्धता की गारंटी मिलती है।

 

#GoldPrice #SilverPrice #GoldRate #GoldNews #SilverNews #GoldUpdate #JewelleryMarket #GoldInvestment #BullionNews #GoldMarket #GoldIndia

Spread the love

जालोर ,संवाददाता :जसराज पुच्छल   जालोर जिले के आहोर उपखंड के मालगढ़ गांव में शिक्षा व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों का सब्र टूट गया है।यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (RauMavi Malgarh)...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat