हिंदू धर्म में कार्तिक मास का महीना धर्म, भक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक के पांच दिनों को भीष्म पंचक कहा जाता है। यह पर्व महाभारत के महान योद्धा और गंगापुत्र भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध है। […]