राजस्थान में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है।फतेहपुर, नागौर, करौली और दौसा जैसे जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन और शीतलहर का असर साफ महसूस किया जा रहा है। […]