इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के हाई-प्रोफाइल मामले में शिलॉन्ग की स्थानीय अदालत में सुनवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को केस में एक अहम गवाह के रूप में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने अदालत में उपस्थित होकर हत्या के दो मुख्य आरोपियों—पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा—की पहचान की। […]