टोंक, संवाददाता:केशव राज सैन
पुलिस थाना मेहंदवास ने अवैध संचालन और यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 104 वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन और थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई।अभियान के दौरान मेहंदवास पुलिस ने कड़ी निगरानी और सघन चेकिंग के आधार पर कुल 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई की।
इस दौरान जप्त किए गए वाहनों में शामिल हैं—
-
08 डम्पर
-
01 ट्रेलर
-
01 ट्रैक्टर
-
94 मोटरसाइकिलें
कुल मिलाकर पुलिस ने 104 वाहन कार्रवाई के तहत अपने कब्जे में लिए।
पुलिस का संदेश: नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों, बिना कागजात ड्राइविंग, अवैध परिवहन और तेज रफ्तार जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।SP राजेश मीणा के आदेश पर पूरे जिले में यह अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जा रहा है।
थाना प्रभारी की टीम की सक्रिय भूमिका
थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग पॉइंट बनाए और वाहनों की बारीकी से जांच की।कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती को लेकर चर्चा जारी है।
लोगों से अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे—
-
अपने वाहन के सभी कागजात साथ रखें
-
बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट ड्राइव न करें
-
ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन न करें
#Tonk #MehandwasPolice #VehicleSeizure #PoliceAction #RajeshMeena





