टोंक,संवाददाता:केशव राज सैन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में पढ़े–लिखे डॉक्टरों की संदिग्ध संलिप्तता पर बड़ा बयान दिया है।पायलट ने साफ कहा—आतंकवादी चाहे पढ़ा–लिखा हो या अनपढ़, किसी भी मजहब का हो, अगर प्रमाण मिलते हैं तो उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत देश है और आतंक फैलाने वाले सिर्फ “डरपोक लोग” हैं।टोंक में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग, दिल्ली बम धमाके, और बिहार तथा अंता चुनाव परिणामों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।टोंक में मीडिया से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने देशभर में हो रही आतंकी घटनाओं पर गंभीर सवाल उठाए।लाल किले के पास हुए हालिया बम विस्फोट पर उन्होंने कहा कि पढ़े–लिखे डॉक्टर्स की संलिप्तता बेहद चिंताजनक है और सरकार को जवाब देना होगा कि सुरक्षा तंत्र में चूक कहां हु।
उन्होंने कहा—
विस्फोटक सामग्री दिल्ली तक कैसे पहुँची?
कौन लोग इन आतंकियों को अंदर घुसा रहे हैं?
ऐसी घटनाओं को रोकने में एजेंसियां कहाँ कमजोर साबित हो रही हैं?
पायलट ने कहा कि भारत एक मजबूत देश है और आतंक फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए।
चुनाव आयोग पर निशाना
इसके साथ ही सचिन पायलट ने बिहार चुनाव में NDA की जीत पर भी सवाल खड़े किए।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं को पैसा बांटा गया, जिससे वोटिंग प्रभावित हुई।पायलट ने कहा—“चुनाव आयोग ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता। उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।”
अंता चुनाव पर प्रतिक्रिया
अंता चुनाव परिणामों पर बात करते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने वहां एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा और जनता ने प्रदेश सरकार के दो साल के कामकाज को खारिज कर दिया।उन्होंने इसे “जनता की नाराज़गी का संकेत” बताया।
#SachinPilot #DelhiBlast #TonkNews #ElectionCommission #Congress #TerrorAttack #BiharElection #AntaElection