जयपुर_राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एक नया साइबर खतरा उजागर किया है। शादियों के इस सीजन में ठग अब “Amantran.apk” नामक एक खतरनाक फर्जी एप्लिकेशन भेज रहे हैं। यह एप लिंक सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से भेजा जा रहा है, जो देखने में एक सामान्य ई-विवाह आमंत्रण जैसा लगता है, लेकिन क्लिक करते ही यह आपके मोबाइल को पूरी तरह हैक कर सकता है।
कैसे काम करता है यह साइबर हमला |
साइबर क्राइम शाखा के उप महानिरीक्षक विकास शर्मा के अनुसार, अपराधी इस “Amantran.apk” फाइल को एक ई-इनविटेशन या लोकेशन लिंक के रूप में भेजते हैं।जैसे ही उपयोगकर्ता इसे खोलते हैं —ऐप इंस्टॉल होकर बैकडोर मैलवेयर के रूप में सक्रिय हो जाता है।यह आपके संपर्क, संदेश, कैमरा, और फाइलों तक पहुँच प्राप्त कर लेता है।फिर यह चुपके से बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी, पासवर्ड और निजी डेटा चुरा लेता है।इन जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, पहचान चोरी और डिजिटल वॉलेट ट्रांजैक्शन के लिए कर रहे हैं।
राजस्थान पुलिस की चेतावनी |
राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने नागरिकों को सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।
पुलिस ने दी ये 5 महत्वपूर्ण सुरक्षा सलाह |
-
किसी भी ई-निमंत्रण या गिफ्ट लिंक पर क्लिक करने से पहले भेजने वाले की पहचान सुनिश्चित करें।
-
मोबाइल सेटिंग में “Install from Unknown Sources” विकल्प को तुरंत Disable करें।
-
ऐप्स केवल Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।
-
अपने मोबाइल में भरोसेमंद Antivirus या Mobile Security App का उपयोग करें।
किसी भी संदिग्ध फाइल या लिंक को शेयर या फॉरवर्ड न करें।
कायत दर्ज करने के लिए संपर्क करें |
यदि आप इस तरह के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं —
📱 साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930 पर तुरंत कॉल करें।
🌐 या फिर https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
🚓 अतिरिक्त सहायता के लिए आप राजस्थान पुलिस मुख्यालय हेल्पडेस्क —
📞 9256001930 या 9257510100 पर संपर्क कर सकते हैं।
कैसे बचें ऐसे साइबर हमलों से | Stay Safe from Cyber Traps
किसी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।सिस्टम और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करें।मोबाइल में मजबूत PIN, Fingerprint या Face Lock लगाएँ।अपने डाटा का नियमित बैकअप लें।सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें।विवाह जैसे शुभ अवसर को भी साइबर अपराधी ठगी का जरिया बना रहे हैं। “Amantran.apk” जैसी फाइलें आपके मोबाइल को पूरी तरह से खतरे में डाल सकती हैं। इसलिए हर नागरिक को सतर्क रहना, संदिग्ध लिंक से बचना और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत करना चाहिए।
संवाददाता_केशव राज सैन
#CyberFraud #CyberSafety #WeddingScam #AmantranAPK #CyberAlert #RajasthanPolice #CyberCrimeIndia





