ePaper
Western Disturbance

Western Disturbance Active: नव वर्ष से पहले सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जोधपुर में गिरेगा तापमान

जोधपुर, संवाददाता: कपिल सांखला

 

देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों से मंगलवार से एक सक्रिय Western Disturbance गुजरने वाला है, जिसका सर्वाधिक प्रभाव 31 दिसंबर को देखने को मिलेगा। इसके गुजरते ही जोधपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल के पहले दिन से ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।

 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान से बढ़ रहा है विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर मंगलवार से ही दिखने लगेगा। इसके चलते पश्चिमी और उत्तरी भारत में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी।

 

31 दिसंबर को बादल और बूंदाबांदी की संभावना

मैदानी इलाकों में 31 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में इस Western Disturbance के प्रभाव से बर्फबारी हो सकती है।

 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी की प्रबल संभावना बनी हुई है। कुछ इलाकों में इसका असर नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी देखने को मिल सकता है।

 

जनवरी के पहले सप्ताह तक रहेगा ठंड का असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह के शुरुआती तीन से चार दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है। इससे सुबह-शाम सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

दिसंबर में कैसा रहा तापमान

दिसंबर माह में जोधपुर का औसत न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

जनवरी में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जोधपुर में जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। ऐसे में Western Disturbance के सक्रिय होने से ठंड और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

 

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

 

Instagram:

https://instagram.com/enewsbharat

 

Facebook:

https://facebook.com/enewsbharat

 

YouTube (Subscribe):

https://youtube.com/@enewsbharat

 

 X (Twitter):

https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे  लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

 

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

 

अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat

#WesternDisturbance #WeatherUpdate #JodhpurWeather #RajasthanWeather #ColdWave #WinterNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan

Spread the love

जोधपुर, संवाददाता: राजेंद्र सिंह    राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं को मंच देने वाला rajpurohit talent honour समारोह आज जोधपुर में भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat