जोधपुर, सवांदाता: कपिल सांखला
पश्चिमी राजस्थान के उद्योग और हस्तशिल्प को नई पहचान देने वाला Western Rajasthan Industry Handicraft Festival 2026 इस वर्ष 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह उत्सव क्षेत्रीय उद्योगों, कारीगरों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।
26 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि, उद्यमी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन मंत्री प्रकाशचंद और निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान Western Rajasthan Industry Handicraft Festival 2026 का पोस्टर विमोचित कराया गया और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं व सुझावों का प्रतिवेदन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में नरेश पारीक, शांतिलाल बालड़, महावीर चौपड़ा, नटवरलाल अजमेरा, सुधीर कुमार गर्ग और राकेश चौरड़िया शामिल रहे।
उत्सव में सभी विभागों को सक्रिय सहभागिता के निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योग विभाग, रीको, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग, जीएसटी, फैक्ट्रीज एंड बॉयलर्स और नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों को उत्सव में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से प्रदेश के उद्योगों को नई दिशा और गति मिलेगी।
इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियां
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नरेश पारीक और नटवरलाल अजमेरा ने मुख्यमंत्री को इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन राजस्थान के स्टोन उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उद्योगों से जुड़ी 16 प्रमुख मांगें
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योगों से जुड़ी कुल 16 प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें— ट्रीटेड एफ्लुएंट निस्तारण के लिए कच्छ की खाड़ी तक पाइपलाइन की फिजिबिलिटी, कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा, रीको दरों की समीक्षा, सोलर प्लांट की अनुमति प्रक्रिया में सरलीकरण, RIPPS योजना में सुधार, बिजली श्रेणी में बदलाव, प्रदूषण नियमों में राहत, जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं।
मुख्यमंत्री का समाधान का आश्वासन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को अनुकूल वातावरण देने और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीतिक खबरों , क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें:
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश के जीएसटी फ़्रौड ,सूचनाओ ,स्पोर्ट्स सभी बड़ी घटनाओं की पल–पल की खबरें पाने के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको सबसे तेज़ और सटीक खबरें पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#WesternRajasthanFestival #HandicraftFestival2026 #RajasthanIndustry #BhajanlalSharma #JodhpurNews #MakeInRajasthan #ENewsBharat #enewsrajasthan