ePaper
67e1003df2658 gold rate prediction 244823924 16x9 1

10 ग्राम सोना ₹1.19 लाख के पार, ₹1,309 की बढ़त; चांदी ₹3,832 चढ़कर ₹1.46 लाख किलो

सोना-चांदी के दाम में मंगलवार को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,

  • 10 ग्राम सोना ₹1,309 बढ़कर ₹1,19,352 हो गया।

  • इससे पहले इसका भाव ₹1,18,043 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी ₹3,832 बढ़कर ₹1,45,728 प्रति किलोग्राम हो गई।
28 अक्टूबर को चांदी ₹1,41,896 प्रति किलो थी।

 

हाल ही में बना था ऑलटाइम हाई

17 अक्टूबर को सोने ने ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम का और चांदी ने ₹1,71,275 प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।
इसके बाद दोनों की कीमतों में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से तेजी लौट आई है।

IBJA की दरों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते।
इन्हीं रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने में होता है।

 

इस साल सोना ₹43,190 और चांदी ₹59,711 महंगी

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,19,352 का हो गया है।
    यानी ₹43,190 की बढ़त।

  • चांदी: उसी दिन एक किलो चांदी ₹86,017 की थी, जो अब ₹1,45,728 की हो गई।
    यानी ₹59,711 की बढ़त।

 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें:
    हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना लें। इसका अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) यह बताता है कि सोना कितने कैरेट का है।

  2. कीमत की जांच जरूर करें:
    सोने का वजन और दिन की दरें IBJA वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस-चेक करें।
    ध्यान रखें—24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

 

#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #गोल्डरेट #सोनाकीमत #चांदीकीमत #GoldNews #Jewellery #Investment

 

Spread the love

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाल ही में एक एनकाउंटर में बदमाश नरेश को पुलिस ने गोली मारकर ढेर किया।इस एनकाउंटर की खबर जैसे ही फैली, आसपास के इलाके में...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat