ePaper
Today Horoscope in Hindi

3 दिसंबर 2025: इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार

मेष राशि 

आज मेष राशि के जातक कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे। विरोधी आपके काम में अवरोध डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए पूरी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, खानपान में लापरवाही न करें। प्रॉपर्टी विवादों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। मन की बातें किसी से साझा न करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए बड़ी डील साइन करने से पहले सोचें। वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है।

भाग्यशाली अंक: 5 | रंग: लाल | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों का दिन आज सामान्य से बेहतर रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका परिणाम शुभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली अंक: 9 | रंग: सफेद | उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।

 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के घर में मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक व मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा का योग बनने के साथ जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बड़ा निवेश करने का विचार मूर्त रूप ले सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

भाग्यशाली अंक: 3 | रंग: हरा | उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। मनचाहे कार्य पूरे होंगे, लेकिन सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। किसी पुराने कार्य में बदलाव करने का विचार बनेगा, जिसमें पार्टनर सहयोग करेंगे। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। बड़ा निवेश लाभ देगा और अचानक धन लाभ संभव है।

भाग्यशाली अंक: 2 | रंग: सफेद | उपाय: चावल का दान करें।

 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो लंबे समय तक लाभ देंगे। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से पहले सोचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।

भाग्यशाली अंक: 1 | रंग: सुनहरा | उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएँ।

 

कन्या राशि 

कन्या राशि का दिन आज अनुकूल नहीं है। झगड़ों और विवादों से दूर रहें। उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, वरना मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। बड़ा निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

भाग्यशाली अंक: 8 | रंग: नीला | उपाय: मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 

तुला राशि 

तुला राशि वालों का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा पैसा फंस सकता है।

भाग्यशाली अंक: 6 | रंग: गुलाबी | उपाय: माँ दुर्गा को लाल सिंदूर अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कोई बड़ा कार्य पूरा होगा। निवेश में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा रहेगा। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है।

भाग्यशाली अंक: 7 | रंग: काला | उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।

 

धनु राशि 

धनु राशि वालों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो सफल होगी। किसी योजना के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। पारिवारिक समस्या दूर होगी। व्यापार और निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली अंक: 4 | रंग: पीला | उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है और आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। पुराने विवाद खत्म होने के योग हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली अंक: 8 | रंग: ग्रे | उपाय: शनि देव को तिल का तेल चढ़ाएं।

 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के किसी परिचित का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। विरोधी आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक विवादों से बचें और कोई भी राज़ किसी से साझा न करें।

भाग्यशाली अंक: 11 | रंग: नीला | उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।

 

मीन राशि 

मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। नए मित्र बनेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रमोशन का योग है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली अंक: 9 | रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु को तुलसीदल अर्पित करें।

 

#KalKaRashifal #3DecemberRashifal #HindiHoroscope #AstrologyHindi #AajKaRashifal #ZodiacPrediction #MeshSeMeenRashifal #AstroNews

 

Spread the love

उदयपुर, संवाददाता: अभिषेक धींग    Kanod News के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अटल स्मृति अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन नगर पालिका क्षेत्र...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat