ePaper
fcvb

असम में सिंगर जुबीन गर्ग की मौत: फैंस की प्रतिक्रिया और खतरनाक प्यार

अब इसे लोगों की पागलपन कहें या फिर सिंगर ज़ुबिन गर्ग के लिए लोगों का बेइंतेहा प्यार, यह तो आप ही तय करिए। असम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक सिंगर ज़ुबिन गर्ग की मौत के सदमे में आकर अपनी जान गंवाने को तैयार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, नदी में कूदने से पहले युवक ने अपनी कमीज़ फाड़कर कहा, “जोत जुबीन दा” और फिर छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। उसे नदी के किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया।

माजुली के 18 साल के युवक की घटना

यह केवल एक घटना नहीं है। माजुली के रहने वाले 18 साल के मुदोइबिल चारियाली ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया। उसे तुरंत गरमूर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जुबिन गर्ग की मौत से लोगों पर गहरा असर

जानकारी के अनुसार, जुबिन गर्ग की मौत की खबर सुनने के बाद दो लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ज़ुबिन गर्ग लोगों के बीच कितने लोकप्रिय थे और उनकी मृत्यु ने कितनी भावनात्मक लहर पैदा की।

सवाल: लोगों की सुरक्षा की परवाह

लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि क्या लोग केवल अपनी भावनाओं में इतने खो जाते हैं कि अपनी जान और अपने आस-पास वालों की सुरक्षा की परवाह नहीं करते। ऐसे मामलों में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समर्थन की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

असम | संवाददाता रिया शर्मा

Spread the love

बारां, संवाददाता: घनश्याम दाधीच   गौशाला लापरवाही मामला अंता कस्बे की नीलकंठ कॉलोनी में उस समय सामने आया, जब सीसवाली रोड स्थित बरडिया बस्ती की नंदी गौशाला से गौवंश ने...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat