ePaper
WhatsApp Image 2025 10 30 at 11.35.43 AM 1

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने ठिकरिया पंचायत में किया जनसंपर्क, 51 फीट साफा पहनाकर हुआ स्वागत

अंता (राजस्थान)_आगामी विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने गुरुवार को ग्राम पंचायत ठिकरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान गांव के लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए।ठिकरिया पहुंचने पर सरपंच कुंवर राज सिंह चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का 51 फीट लंबा साफा पहनाकर सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान हाड़ौती के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।भाजपा प्रत्याशी का स्वागत न केवल फूलमालाओं से किया गया, बल्कि फलों से तोलकर पारंपरिक सम्मान भी दिया गया।पूरे कार्यक्रम में गांव के सभी समाजों के लोग उपस्थित रहे और एकता का परिचय दिया।

 

मोरपाल सुमन ने जताया आभार, मांगा आशीर्वाद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोरपाल सुमन ने गांव के सभी समाजों और नेताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा —“मैं एक गरीब किसान परिवार से हूं, इसलिए मैं किसानों और आमजन की समस्याओं को भली-भांति समझता हूं। मेरा उद्देश्य जनता की सेवा और गांव के विकास के लिए काम करना है।”सुमन ने लोगों से 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की और कहा कि“भाजपा की जीत ही क्षेत्र के विकास की कुंजी है। मैं जनता के बीच रहकर हर वर्ग के हित में कार्य करूंगा।”

 

सरपंच राज सिंह चौधरी ने किया समर्थन का आह्वान

ग्राम पंचायत ठिकरिया के सरपंच कुंवर राज सिंह चौधरी ने भी उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।उन्होंने कहा —“भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन हमारे अपने हैं। हमें मिलजुलकर इन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है ताकि अंता क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।”इस दौरान ब्रजराज सिंह चौधरी सहित गांव के वरिष्ठ जन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी ने उत्साहपूर्वक “कमल निशान, भाजपा सरकार” के नारे लगाए।

गांव में दिखा उत्साह और एकजुटता का माहौल

ठिकरिया पंचायत में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गयाग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया और कहा कि वे आगामी उपचुनाव में मोरपाल सुमन को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुमन के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और किसानों, युवाओं व गरीब वर्गों की आवाज विधानसभा तक पहुंचेगी।ठिकरिया पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन का जनसंपर्क अभियान भव्य जनसमर्थन का प्रतीक बना।51 फीट साफा पहनाने से लेकर फलों से तोलने तक, ग्रामीणों ने अपने प्रत्याशी के प्रति अपार स्नेह और विश्वास दिखाया।अब 11 नवंबर के उपचुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का यह उत्साह मतदान में कैसे झलकता है।

संवाददाता: घनश्याम दाधीच

#BJP #MorpalSuman #ThikriaPanchayat #AntaByeElection #RajasthanNews #BJPNews #PoliticalCampaign

Spread the love

बारा,(मांगरोल)संवाददाता: जय प्रकाश शर्मा   मांगरोल। अंता विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद जैन भाया की शानदार जीत का जश्न मांगरोल में जोरदार तरीके से मनाया गया। जीत की...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat