ePaper
87777

शाहपुरा में 6 महीने से राशन नहीं लेने वालों पर कार्रवाई तय

जयपुर  (शाहपुरा ),संवाददाता:अशोक कुमार योगी

 

जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन परिवारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है जो पिछले छह महीनों से राशन नहीं ले रहे हैं।खाद्य विभाग के अनुसार, करीब 1000 परिवार ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने महीनों से सरकारी राशन वितरण केंद्र से अनाज प्राप्त नहीं किया।विभाग का मानना है कि ऐसे परिवार या तो अपात्र हैं या फिर भामाशाह योजना के तहत लाभ उठाने के लिए जानबूझकर राशन नहीं ले रहे हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग शाहपुरा ने इलाके के उचित मूल्य दुकानदारों (राशन डीलरों) को एक सूची सौंप दी है, जिसमें उन परिवारों के नाम दर्ज हैं जिन्होंने छह महीने या उससे अधिक समय से राशन नहीं लिया है।विभाग अब इन परिवारों को नोटिस जारी करेगा और उनसे लिखित जवाब मांगा जाएगा।दि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो नियमों के तहत पात्रता निरस्त की जा सकती है।

पर्वर्तन निरीक्षक राजेश कुमार टांक का बयान

पर्वर्तन निरीक्षक राजेश कुमार टांक ने बताया कि जिन परिवारों को राशन की आवश्यकता नहीं है, वे ‘Give Up अभियान’ के तहत स्वेच्छा से राशन का अधिकार छोड़ दें।उन्होंने कहा –“जो परिवार अपात्र हैं, वे Give Up अभियान के तहत अपने कार्ड surrender करें। जो पात्र हैं, वे तुरंत अपना राशन प्राप्त करें, अन्यथा विभाग की कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा।”राजेश कुमार टांक ने यह भी बताया कि Give Up अभियान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इस अवधि में पात्र परिवार अपने दस्तावेज सत्यापित करवा सकते हैं।

Give Up अभियान से नहीं जुड़े कई परिवार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शाहपुरा क्षेत्र में कई ऐसे परिवार हैं जिन्होंने Give Up अभियान में कोई भागीदारी नहीं दिखाई, जबकि वे लंबे समय से सरकारी राशन नहीं ले रहे हैं।विभाग के अनुसार, यह संकेत है कि कुछ परिवार भामाशाह और अन्य सरकारी लाभ योजनाओं का फायदा उठाने के लिए राशन कार्ड सक्रिय रखे हुए हैं।ऐसे मामलों में विभाग अब कड़ी जांच करने जा रहा है।

नियमों के तहत सख्त कार्रवाई संभव

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन परिवारों ने जानबूझकर राशन नहीं लिया है, उनके कार्ड की पात्रता रद्द की जा सकती है।साथ ही ऐसे परिवारों पर भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं में भी प्रभाव पड़ सकता है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि“पात्र वही व्यक्ति है जिसे हर माह सरकारी राशन की आवश्यकता होती है। जो परिवार राशन नहीं ले रहे, इसका अर्थ है उन्हें वास्तव में जरूरत नहीं है।”

खाद्य विभाग की अपील — तुरंत करें संपर्क

शाहपुरा खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिन परिवारों ने राशन लेना बंद कर दिया है, वे तुरंत अपने राशन डीलर या विभागीय कार्यालय से संपर्क करें।अन्यथा उन्हें अपात्र घोषित किया जा सकता है और कार्ड रद्द होने की संभावना है।विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि 31 दिसंबर के बाद किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।शाहपुरा में खाद्य विभाग की यह कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्रों में पात्रता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है।यह कदम उन लोगों के हित में भी है जो वास्तव में सरकारी राशन पर निर्भर हैं।अब देखना होगा कि अपात्र परिवार Give Up अभियान के तहत स्वेच्छा से आगे आते हैं या विभाग को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।

#Shahpura #JaipurRural #FoodSecurityDepartment #GiveUpCampaign #RationCard

Spread the love

बारां, संवाददाता: जयप्रकाश शर्मा   राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मांगरोल में खेल प्रेमियों के लिए रोमांच अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। मांगरोल जनता के सहयोग से आजाद...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat