टोंक,संवाददाता:केशव राज सैन
राजधानी दिल्ली के लालकिले के पास हुए बम विस्फोट के बाद पूरे देश और प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में टोंक जिला पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी हैसोमवार रात शहर में पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने फ्लैग मार्च और नाकाबंदी अभियान चलाया।शहर में आयोजित फ्लैग मार्च की अगुवाई डीएसपी राजेश विद्यार्थी और शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने की।पुलिस के जवानों ने पूरे टोंक शहर में मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों में गश्त की।इस दौरान जनता से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
हाईवे और प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी
पुलिस ने नेशनल हाइवे और टोंक शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी की।हर आने-जाने वाले वाहन की डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की मदद से तलाशी ली गई।वाहनों के दस्तावेज और यात्रियों की पहचान की जांच भी की गई ताकि कोई असामाजिक तत्व शहर में प्रवेश न कर सके।
होटलों और धर्मशालाओं में भी जांच
डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि टोंक जिले के सभी होटलों, धर्मशालाओं और लॉज में चेकिंग की जा रही है।उन्होंने कहा कि अलर्ट के दौरान पुलिस का उद्देश्य सिर्फ सतर्कता नहीं बल्कि जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।पुलिस टीमें 24 घंटे गश्त पर रहेंगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
राजेश विद्यार्थी, डीएसपी टोंक:
“दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।टोंक में हमने फ्लैग मार्च और नाकाबंदी अभियान चलाया है।पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शहर की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”
प्रदेश में हाई अलर्ट, टोंक में बढ़ाई गई निगरानी
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी अलर्ट के बाद टोंक समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।साथ ही खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सके।
#TonkNews #PoliceAlert #FlagMarch #HighAlert #DelhiBlast #RajasthanPolice #RajeshVidyarthi #PublicSafety