मेष राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
आज का दिन परोपकार और धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ाएगा। मानसिक शांति मिलेगी। किसी काम की टेंशन दूर होती दिख रही है, लेकिन जरूरी बातें किसी अजनबी से साझा न करें। बिजनेस में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद रहेंगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक होगी।
वृष राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
मेहनत आपकी सफलता का मार्ग खोलेगी। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पिताजी की सलाह से कार्यसिद्धि होगी। धन में वृद्धि से खुशी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है।
मिथुन राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। छोटे लाभ के अवसरों पर ध्यान दें। परिवार में विवाद तनाव दे सकता है, इसलिए उससे दूर रहें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में बड़ा फैसला न लें। किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
कर्क राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। थकान महसूस हो तो आराम करें, वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। प्रॉपर्टी के कामों में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
आज सोच-समझकर किए गए कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्चों को रोकें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपका समर्थन करेंगे। भाईचारे की भावना मजबूत रहेगी। किसी बात के पूरे न होने से मन दुखी हो सकता है, लेकिन जल्द ही समाधान मिलेगा।
कन्या राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। धन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। परिवार में विवाह के लिए रुकी बात आगे बढ़ सकती है।
तुला राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आय–व्यय में संतुलन रखें। अनावश्यक खर्च न करें। परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है, जिसे संवाद से सुलझाएं। बॉस की बातों को इग्नोर न करें, वरना प्रमोशन रुक सकता है। माता-पिता आपका साथ देंगे।
वृश्चिक राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
दिन सामान्य रहेगा। प्रतिस्पर्धा रहेगी लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर न रहें। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग। करियर में नया अवसर मिलेगा। मां के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
धनु राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
उन्नति के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बितेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।
मकर राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
पुरानी बीमारी उभर सकती है। मां से बातचीत करके मानसिक राहत मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे, जिससे तनाव बढ़ सकता है। घर के कामों में लापरवाही झगड़ा करा सकती है। बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
कुंभ राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
पुराने विवाद खत्म होंगे। मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान को मनोरंजन के लिए बाहर ले जाएंगे। बॉस यदि जिम्मेदारी दें, तो ढिलाई न करें। घर का रिनोवेशन शुरू कर सकते हैं। लगातार शुभ समाचार मिलते रहेंगे।
मीन राशि – Aaj Ka Rashifal 12 Rashiyan
रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। सरकारी काम में देरी से परेशानी हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। विदेश व्यापारियों को शुभ समाचार मिलेगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें:
Instagram:
https://instagram.com/enewsbharat
Facebook:
https://facebook.com/enewsbharat
YouTube (Subscribe):
https://youtube.com/@enewsbharat
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश के स्पोर्ट्स और सभी बड़ी घटनाओं की पल–पल की खबरें पाने के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। .
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको सबसे तेज़ और सटीक खबरें पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें -> eNews-bharat
#AajKaRashifal #12Rashiyan #HoroscopeToday #AstrologyHindi #Rashifal2025 #DailyHoroscope





