ePaper
whatsapp image 2025 11 11 at 071546 1762830332 1

दिल्ली ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 9 की मौत; आतंकी उमर पर शक, CCTV फुटेज आया सामने

सोमवार शाम 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास चलती सफेद i20 कार में धमाका हुआ। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार, यह कार गुरुग्राम के सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसने इसे पुलवामा निवासी तारिक को बेचा था। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लिया है और तारिक की तलाश जारी है।

 

CCTV फुटेज में आतंकी उमर पर शक

ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें डॉ. मोहम्मद उमर नाम का शख्स कार में मास्क लगाकर बैठा दिख रहा है। पुलिस को शक है कि वही धमाके का मास्टरमाइंड है। सूत्रों के मुताबिक, उमर फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का हिस्सा था। वह करीब ढाई घंटे तक कार में बैठा रहा और एक बार भी बाहर नहीं निकला।

 

ब्लास्ट में शामिल i20 कार, पार्किंग गेट पर पेमेंट करता दिखा आतंकी उमर मास्क लगाकर बैठा था। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा है मामला

हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा और यूपी में अभियान चलाकर 2,900 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया था। इस कार्रवाई में 

  • फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल शकील

  • लखनऊ से डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को शक है कि उमर इसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था

 

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की UAPA FIR, जांच जारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू की है। हालांकि, मौके से RDX के सबूत नहीं मिले हैं। 

 

धमाके की लोकेशन और असर

  • धमाका कार के पिछले हिस्से में हुआ।

  • आवाज़ करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

  • आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो जल गए।

  • मरने वालों की उम्र 21 से 58 साल के बीच है।

  • कुछ शव बुरी तरह झुलसे या टुकड़ों में बिखरे मिले।

comp13 ezgifcom video to gif converter11 1762796386 ezgif.com crop

गृह मंत्री अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इसमें IB चीफ, NSG और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। NSG की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

 

हादसे के बाद की 5 तस्वीरें

comp 9 1762782576

 

comp 61 1762782559

 

 

58pti11102025000467b min 1762821827

 

58pti11102025000473a min 1762821800

 

5820251110416l min 1762821811

डॉक्टरों की रिपोर्ट: RDX या IED के निशान नहीं

एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के शरीर पर छर्रों या ब्लैक बर्न निशान नहीं हैं, जो आमतौर पर IED ब्लास्ट में देखे जाते हैं। यह संकेत देता है कि धमाका किसी अन्य केमिकल या गैस रिएक्शन से हुआ हो सकता है।

 

#DelhiBlast #RedFort #UAPA #DelhiPolice #NSG #BreakingNews #TerrorAttack #Umar #IndiaNews #FaridabadModule #LalKila #AmitShah #Investigation

Spread the love

श्रीगंगानगर से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद के घर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। केसरिसिंहपुर थाना पुलिस ने इस मामले...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat