ePaper
WhatsApp Image 2025 11 20 at 1.09.19 PM

10वीं का छात्र कृष्ण कुमार लापता, परिजनों में चिंता

विराटनगर (जयपुर)। रिपोर्टर – मामराज मीणा


विराटनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा का student कृष्ण कुमार पिछले कई दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार, छात्र रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल पहुंचा ही नहीं। मामले ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।प्रार्थी बाबूलाल कुम्हार निवासी कुहाडा, तहसील विराटनगर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उनका पुत्र कृष्ण कुमार, जो कक्षा 10 का विद्यार्थी है, 13 नवंबर 2025 की सुबह रोज की तरह 8:45 बजे अपने निजी विद्यालय केशव विद्या पीठ, कुहाडा के लिए निकला था।लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि वह विद्यालय पहुंचा ही नहीं।जब शाम 5 बजे तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हो गई। परिजनों ने पहले स्कूल से संपर्क किया और वहां से चौंकाने वाली जानकारी मिली कि“कृष्ण कुमार तो आज स्कूल आया ही नहीं।”

 

रिश्तेदारों, गांव और आसपास में तलाश—लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं

यह सूचना मिलते ही परिजनों में घबराहट फैल गई। परिवार ने तुरंत रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आस-पास के इलाकों में तलाश शुरू की।कई जगह पूछताछ की गई, फोटो दिखाए गए, लेकिन कहीं भी छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।कृष्ण कुमार का अचानक इस तरह गायब हो जाना परिजनों के लिए बेहद चिंताजनक है।परिवार का कहना है कि“बच्चे ने घर से नासा होकर जाने जैसा कोई व्यवहार नहीं किया था, न ही उससे कोई तनाव था। वह बिल्कुल सामान्य तरीके से स्कूल के लिए निकला था।”

 

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, जांच जारी

परिवार द्वारा थाना विराटनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि छात्र की अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा सके।पुलिस ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।थाना पुलिस का कहना है कि हर संभव जगह तलाश की जा रही है और“जल्द ही छात्र को ढूंढ निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।”

 

परिजनों में भय और तनाव—लोगों से की अपील

कृष्ण कुमार के गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है। बच्चे की मां और पिता लगातार रो रहे हैं और हर पल उसके वापस आने की उम्मीद में हैं।पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव तरीके से तलाश में मदद कर रहा है।परिजन और पुलिस ने आम जनता से अपील की है कियदि किसी को भी छात्र के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

 

कृष्ण कुमार से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क करें

📞 बाबूलाल कुम्हार (पिता): 7339938151
📞 9660002578
📞 9867523058

विराटनगर का यह गुमशुदगी मामला इस बात का गंभीर संकेत है कि बच्चों की सुरक्षा पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्र का अचानक गायब हो जाना परिवार के लिए गहरा सदमा है और पुलिस के लिए चुनौती।अब हर किसी की उम्मीद बस यही है कि कृष्ण कुमार जल्द मिल जाए और सुरक्षित घर लौट आए।

 

#ViratnagarNews #MissingStudent #KrishnaKumarMissing #RajasthanUpdates #KuhadaVillage #PoliceInvestigation #ChildSafety 

Spread the love

बूंदी, संवाददाता: रवि गौतम   राजस्थान के बालोतरा निवासी 19 वर्षीय भारतीय नागरिक स्वर्गीय रमेश कुमार मेघवाल की दिवंगत देह आखिरकार 36 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आज भारत...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat