ePaper
TRUMP 1 1761600885010

ट्रम्प बोले- तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता, ये बहुत बुरा है; मोदी को बताया सबसे शानदार दिखने वाला इंसान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते, क्योंकि अमेरिकी संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। उन्होंने इसे “बहुत बुरा कानून” बताया।

ट्रम्प ने सियोल में पत्रकारों से बातचीत में कहा—

“अगर आप कानून पढ़ें, तो यह बिल्कुल साफ है कि मुझे तीसरी बार चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। यह बहुत बुरा है।”

इससे पहले उनसे पूछा गया था कि क्या वे 2028 में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इसकी इजाजत तो है, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि “लोगों को यह पसंद नहीं आएगा।”

 

साउथ कोरिया में ट्रम्प को मिला सर्वोच्च सम्मान

ट्रम्प इस समय साउथ कोरिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात की।
साउथ कोरिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुंगह्वा’ से नवाजा है।
इसके साथ ही राष्ट्रपति म्युंग ने उन्हें सोने का मुकुट भी भेंट किया।
वे यह सम्मान पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने हैं।

 

untitled design 2025 10 29t135015512 1761725942

 

मोदी की तारीफ- “शानदार दिखने वाले इंसान, लेकिन बहुत सख्त”

ट्रम्प ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन में
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा—

“प्रधानमंत्री मोदी शानदार दिखने वाले इंसान हैं, लेकिन वह एक किलर हैं, बहुत सख्त हैं।”

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और
आर्मी चीफ आसिम मुनीर की भी तारीफ की, उन्हें “जबरदस्त फाइटर” बताया।

 

comp 3 4 1761726068

 

भारत-पाक संघर्ष पर बड़ा दावा

ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को खत्म कराने में भूमिका निभाई।
उन्होंने दावा किया—

“भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सात विमान गिरे थे। दोनों देश युद्ध की स्थिति में थे। मैंने ट्रेड प्रेशर डालकर संघर्ष रोकने की कोशिश की।”

ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि
अगर लड़ाई जारी रही तो अमेरिका व्यापार समझौता रद्द कर देगा
उन्होंने कहा कि उनका भारत और पाकिस्तान दोनों से “बेहतरीन रिश्ता” है।

 

#डोनाल्डट्रम्प #अमेरिका #नरेंद्रमोदी #तीसराकार्यकाल #साउथकोरिया #APEC #भारतपाकिस्तान #अंतरराष्ट्रीयखबरें #TrumpNews

Spread the love

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat