जोधपुर, संवाददाता: कपिल सांखला
जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से शुक्रवार को जिला कलेक्टर को SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जोधपुर शहर की तीन विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ (ERO) कार्यालय में नियमों के विरुद्ध बड़ी संख्या में फॉर्म 7 जमा कराए जा रहे हैं। इनके जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मतदाता सूची से नाम काटने की कोशिश की जा रही है।
सरदारपुरा विधानसभा में फॉर्म-7 को लेकर गंभीर आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 7 और 8 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम काटने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के BLA-2 के हस्ताक्षर वाले फॉर्म-7 जमा किए गए हैं।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ओंकार वर्मा का बयान
कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BLO से जानकारी ली तो पता चला कि नाम काटने के फॉर्म आए हैं। BLO ने बताया कि ये फॉर्म सुपरवाइजर से मिले और सुपरवाइजर ने कहा कि फॉर्म कार्यालय से आए हैं। इस तरह बड़ी संख्या में जहां-जहां नाम कटवाने हैं वहां फॉर्म-7 भरकर दिए जा रहे हैं और नाम जुड़वाने के लिए भी फॉर्म जमा करवाए जा रहे हैं, जबकि इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसका उल्लंघन किया जा रहा है।
गणपत सिंह चौहान ने लगाए फर्जी आवेदन के आरोप
कांग्रेस के पूर्व पार्षद एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे गणपत सिंह चौहान ने बताया कि उनके वार्ड में करीब डेढ़ सौ लोगों के नाम काटने के लिए गलत नाम से फॉर्म-7 जमा करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी का नाम काटने के लिए फॉर्म-7 उनके नाम से जमा करवा दिया गया। जब पड़ोसी ने उनसे संपर्क किया तब इस बात की जानकारी मिली।
SIR प्रक्रिया को लेकर नियमों का हवाला
कांग्रेस ने बताया कि राजस्थान में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। 12 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी और 12 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि तय की गई थी। इलेक्ट्रोल मैन्युअल 2023 के पैरा 11.3.2 (2) के अनुसार बल्क आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते। व्यक्तिगत मतदाता केवल एक ही फॉर्म प्रस्तुत कर सकता है, जबकि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म ही BLO के पास जमा करा सकते हैं।
बल्क फॉर्म जमा कराने का आरोप
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जोधपुर शहर की तीन विधानसभा क्षेत्रों के ERO कार्यालय में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा नियमों के विरुद्ध 1-2 दिन में सैकड़ों से लेकर हजारों की संख्या में प्रिंटेड फॉर्म-6 और फॉर्म-7 जमा कराए गए हैं।
भाजपा BLA-2 पर अधिकार क्षेत्र से बाहर आवेदन देने का आरोप
कुछ बूथों पर संबंधित बूथ के BLA-2 की बजाय भाजपा के अन्य बूथों के BLA-2 और कार्यकर्ता अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर के बूथों पर फॉर्म-7 प्रस्तुत कर रहे हैं, जो नियमानुसार उचित नहीं है।
FIR और कानूनी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने मांग की कि नियम विरुद्ध बल्क में प्रिंटेड फॉर्म प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी नियम विरुद्ध जमा फॉर्म-6, 7 और 8 की संकलित सूची कांग्रेस पार्टी को उपलब्ध कराई जाए और ऐसे आवेदनों पर कोई संज्ञान न लिया जाए।
निष्पक्ष जांच समिति गठित करने की मांग
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 7-8 में हजारों की संख्या में प्रिंटेड फॉर्म-7 जमा होने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच समिति गठित करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 15 जनवरी को ADM-2 (ERO) को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#JodhpurNews #SIRProcess #VoterList #ElectionUpdate #CongressProtest #RajasthanPolitics #Form7 #VoterRights #ElectoralReforms #Sardarapura #AshokGehlot #JodhpurCongress #enewsrajasthan #enewsbharat