अलवर (भिवाड़ी ),संवाददाता:मुकेश कुमार शर्मा
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर भिवाड़ी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों का पता लगते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाने और उन्हें अपलोड करने की शिकायत मिली थी।जांच में सामने आया कि वीडियो भिवाड़ी क्षेत्र का ही है, जिसके बाद थाना भिवाड़ी की टीम सक्रिय हुई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं—
-
मोहित पुत्र रामकिशन उर्फ बिल्ले (19 वर्ष)
-
अभिषेक उर्फ इक्का पुत्र कंवर सिंह प्रजापत (23 वर्ष)
दोनों निवासी खिजुरिवास, भिवाड़ी बताए गए हैं।
दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से—
-
02 देशी कट्टे
-
01 जिंदा कारतूस
बरामद किए हैं।
हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पेट्रोलिंग से मिला सुराग
नई तकनीक आधारित पुलिसिंग के तहत सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में जब हथियारों का प्रदर्शन देखा गया, तो पुलिस ने तुरंत संदिग्ध प्रोफाइल की जांच शुरू की।तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को दबोच लिया।
जांच जारी, अन्य कनेक्शनों की भी पड़ताल
पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि आरोपियों ने हथियार कहां से लिए और क्या इससे पहले भी वे हथियारों का इस्तेमाल या प्रदर्शन करते रहे हैं।संभावित गैंग कनेक्शन और बदमाशों से संबंध की भी जांच की जा रही है।
इस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में एसआई पुनीत,
तारा चंद कानी,
विकास कानी
और CDT टीम भिवाड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया अपराध और हथियार प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए की गई है।
पुलिस की चेतावनी: हथियार दिखाए तो सीधे गिरफ्तारी
भिवाड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।ऐसी हर गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#CountryMadePistol #PoliceAction #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeUpdate






