दैनिक राशिफल 9 जनवरी 2026: जानिए अपने आज के दिन का भविष्य और सफलता की कुंजी! इस दैनिक राशिफल 9 जनवरी 2026 में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए स्वास्थ्य, करियर, धन और प्रेम संबंधी पूरी जानकारी दी गई है। इस राशिफल के जरिए आप अपने दिन की योजनाएँ बेहतर बना सकते हैं और अनचाहे परेशानियों से बच सकते हैं।
मेष (Aries) का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। यदि कोई कार्य आपने दूसरों के भरोसे छोड़ रखा है, तो उससे समस्याएँ बढ़ सकती हैं। आज आप अपनी दिनचर्या को सुधारने का प्रयास करेंगे। किसी से लिया गया कर्ज वापस करने का मौका भी मिलेगा।
वृषभ (Taurus) का राशिफल
आज सावधानी की आवश्यकता है। वाहन मांगकर न चलाएँ, अन्यथा दुर्घटना का खतरा है। दूर रह रहे परिजन आपकी याद में रह सकते हैं। मेहनत का फल आपको मिलेगा और कार्यकुशलता बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा पछतावा होगा।
मिथुन (Gemini) का राशिफल
आज कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग से महत्वपूर्ण बातचीत होगी। जिम्मेदारियों को दूसरों पर न डालें। कार्यों से सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।
कर्क (Cancer) का राशिफल
आज का दिन मिले-जुले परिणाम देगा। अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी से जुड़े कामों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह (Leo) का राशिफल
आज मिश्रित फल मिलेगा। आय के अनुसार व्यय करें, अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता की सेहत पर ध्यान दें। किसी की कही बातों पर अंधविश्वास न करें।
कन्या (Virgo) का राशिफल
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साथियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेने का अवसर मिलेगा। परिवार में चल रही खटपट को बातचीत से सुलझा सकते हैं।
तुला (Libra) का राशिफल
आज आपको छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। किसी से कोई बात सोच-समझकर बोलें। परिवार के बुजुर्गों से सलाह लें। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio) का राशिफल
आज नई प्रॉपर्टी खरीदने का समय है। अनचाहे खर्च हो सकते हैं। सरकारी पेंडिंग कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। नई गाड़ी, मकान आदि के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius) का राशिफल
आज का दिन अत्यंत फलदायक रहेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से घर का माहौल बेहतर रहेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
मकर (Capricorn) का राशिफल
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में चल रही समस्याएँ दूर करने का अवसर मिलेगा। पिता की सलाह पर सोच-समझकर निर्णय लें। नए मेहमान का आगमन संभव है।
कुंभ (Aquarius) का राशिफल
आज मेहनत से काम करने का दिन है। बुद्धि और कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से लाभ होगा। माताजी के पुराने रोग उभर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता है।
मीन (Pisces) का राशिफल
आज धन के मामलों में जोखिम न लें। आसपास के लोगों के साथ अच्छा संबंध बनेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को नई पहचान मिलेगी। नए घर के काम की शुरुआत संभव है। किसी से धन उधार लेने या देने में सावधानी रखें।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
Today Horoscope, 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, करियर–धन–प्रेम–सेहत से जुड़े ज्योतिषीय संकेत, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और हर दिन का सटीक Daily Horoscope in Hindi सबसे पहले पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
👉 Instagram:
👉 Facebook:
👉 X (Twitter):
👉 YouTube (Subscribe):
यहां आपको मिलेंगे – Today Horoscope (मेष से मीन तक सभी राशियां), Daily Horoscope in Hindi – करियर, पैसा, प्रेम और स्वास्थ्य. साप्ताहिक और मासिक राशिफल अपडेट, ज्योतिष, ग्रह गोचर और शुभ-अशुभ योग की जानकारी, फैक्ट-बेस्ड, सरल और भरोसेमंद ज्योतिषीय कंटेंट
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
आज का राशिफल, Daily Horoscope, Rashifal Today, Astrology News और देश–दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले जानने के लिए eNewsBharat से जुड़े रहें। आपका भरोसा ही हमारी पहचान है — हम आगे भी आपको सटीक, तेज़ और विश्वसनीय कंटेंट लगातार पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें -> eNews-bharat
#दैनिक_राशिफल #9जनवरी2026 #MeshRashifal #TaurusRashifal #GeminiRashifal #CancerRashifal #LeoRashifal #VirgoRashifal #Horoscope #eNewsBharat