ePaper

IMF रिपोर्ट ने खोला बड़ा राज: नेताओं व सिस्टम की लूट ने पाकिस्तान को बर्बादी की कगार पर पहुंचाया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 186 पन्नों की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में भ्रष्टाचार और शासन की नाकामियों का पूरा सच दुनिया के सामने ला दिया है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि देश की राजनीतिक और आर्थिक ढांचा पूरी तरह भ्रष्टाचार के शिकंजे में जकड़ा हुआ है और यही कारण है कि पाकिस्तान विकास की राह पकड़ ही नहीं पा रहा।

 

हर संस्थान पर भ्रष्टाचार का कब्जा

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में भ्रष्टाचार इस स्तर पर हावी है कि बाजार, पब्लिक संस्थान और सरकारी फैसले सब कमजोर हो चुके हैं। गरीब और आम नागरिक लगातार प्रभावित हो रहे हैं जबकि अमीर और प्रभावशाली लोग सत्ता और सरकारी निर्णयों पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। IMF की भाषा में यह भ्रष्टाचार ‘लगातार और नुकसान पहुंचाने वाला’ है।

 

अमीर और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों का शासन पर कंट्रोल

रिपोर्ट में बताया गया है कि देश का सबसे बड़ा नुकसान इसी बात से हो रहा है कि अमीर और उच्च पद वाले लोग सरकारी संस्थानों, आर्थिक क्षेत्रों और नीतियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। IMF ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार पब्लिक फंड को दूसरी जगह मोड़ देता है, सही प्रतियोगिता को रोकता है, निवेश घटाता है और जनता के भरोसे को खत्म करता है।

 

टैक्स सिस्टम पूरी तरह विफल

टैक्स सिस्टम पर रिपोर्ट में बेहद गंभीर टिप्पणी की गई है। अमीरों के लिए बच निकलना आसान है जबकि आम नागरिकों पर सख्ती होती है। IMF के अनुसार जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक भ्रष्टाचार से 5.3 ट्रिलियन रुपये की रिकवरी दर्ज की गई, लेकिन यह कुल नुकसान के बहुत छोटे हिस्से को ही दर्शाता है। सिस्टम की कमजोरी सबसे बड़ी वजह बताई गई।

 

न्यायिक व्यवस्था भी भ्रष्टाचार की गिरफ्त में

IMF ने पाकिस्तान की न्याय प्रणाली को राजनीतिक हस्तक्षेप के प्रति कमजोर बताया और इसे धीमी, जटिल व अविश्वसनीय करार दिया। 68% पाकिस्तानी मानते हैं कि एंटी-करप्शन एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदले के लिए किया जाता है जिससे जनता का भरोसा लगातार खत्म हो रहा है।

 

निवेश हो रहा देश के बाहर

रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनियों पर प्रभावशाली राजनीतिक और आर्थिक वर्ग का दबदबा निवेशकों का विश्वास कम कर रहा है। GDP के 48% के बराबर एसेट्स ऐसी कंपनियों के नियंत्रण में हैं जो पारदर्शिता और नियमों का पालन न करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। इससे विदेशी और घरेलू दोनों तरह के निवेश बाहर की ओर जा रहे हैं।

 

यदि पाकिस्तान सुधार लाए तो…

IMF ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने शासन सुधार लागू किए तो पांच साल में GDP में 5% से 6.5% तक की वृद्धि संभव है। लेकिन सुधार न होने पर देश आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय बेलआउट की निर्भरता से कभी बाहर नहीं आ पाएगा। रिपोर्ट के निष्कर्ष बताते हैं कि पाकिस्तान आज भी आर्थिक रूप से कमजोर, राजनीतिक रूप से अस्थिर और बाहरी फंड पर निर्भर देश बना हुआ है।

 

#IMFReport #PakistanCrisis #Corruption #PakistanNews #EconomicCollapse #WorldNews #IMF #PoliticalSystem #TaxSystem #JudicialCorruption #InternationalNews

 

Spread the love

 तेल अलीव :    7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकवादियों ने इजरायल पर एक अभूतपूर्व हमला किया। इस हमले में लगभग 1,200 इजरायली नागरिक मारे गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat