ePaper
among sensex constituents bharat electronics bel led the losers sliding 135 per cent to rs 415 195602285 16x9 0

सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 85,050 पर; निफ्टी 26,000 के पार कारोबार

मुंबई | मुंबई के शेयर बाजार में मंगलवार, 25 नवंबर की सुबह कारोबार हल्की बढ़त के साथ शुरू हुआ। शुरुआती घंटे में सेंसेक्स 150 अंक ऊपर चढ़कर 85,050 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी लगभग 50 अंकों की मजबूती के साथ 26,000 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि शुरुआत में बाजार फ्लैट खुला था, लेकिन रियल्टी, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी से इंडेक्स को मजबूती मिली।

बाजार में तेजी के बावजूद चौड़ाई कमजोर दिखाई दे रही है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट में हैं, जबकि निफ्टी के 50 में से आधे यानी 25 स्टॉक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। IT, FMCG और मीडिया शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है, जिससे बाजार की रफ्तार को मजबूती नहीं मिल पा रही।

 

FII ने 4,171 करोड़ रुपए की बिकवाली की, DII ने संभाला मोर्चा

बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली बड़ा दबाव बना रही है। 24 नवंबर को FIIs ने कैश मार्केट में 4,171 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। नवंबर महीने में अब तक उनकी कुल बिकवाली 18,012 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी है। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 24 नवंबर को 4,512 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार में सहारा दिया। इस महीने DII की कुल खरीद 58,834 करोड़ रुपए हो चुकी है, जो बताती है कि मौजूदा समय में बाजार को मुख्य सहारा घरेलू फंड दे रहे हैं।

 

ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिश्रित संकेत देखने को मिले हैं। एशियाई बाजारों में

  • कोरिया का KOSPI 1.09% ऊपर

  • हांगकांग का हैंगसेंग 0.79% ऊपर

  • जापान का निक्केई 0.39% ऊपर

सभी में मजबूती दर्ज की गई है। वहीं अमेरिकी बाजारों में

  • डाउ जोंस 0.44% चढ़ा

  • नैस्डेक में 2.69% की जोरदार तेजी

  • S&P 1.55% ऊपर

अमेरिकी टेक शेयरों में आई बड़ी तेजी से नैस्डेक को मजबूत सपोर्ट मिला है।

 

रियल्टी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी; IT और FMCG दबाव में

आज के कारोबार में रियल्टी स्टॉक्स में 2% तक तेजी दिख रही है। बैंकिंग और मेटल शेयरों ने भी सकारात्मक समर्थन दिया। वहीं IT, FMCG और मीडिया सेक्टर में बिकवाली जारी है, जिसके कारण बाजार सीमित दायरे में फंसा हुआ है। कल यानी सोमवार को निफ्टी रियल्टी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 1% से अधिक की गिरावट आई थी, जिसका असर आज भी शुरुआती घंटों में दिखाई दिया था।

 

सुदीप फार्मा IPO: दो दिन में 5 गुना सब्सक्राइब, आज आखिरी दिन

सुदीप फार्मा का IPO निवेशकों का ध्यान खींच रहा है। यह 21 नवंबर को खुला था और दो दिनों में ही 5.2 गुना सब्सक्राइब हो गया है। IPO का प्राइस बैंड 563–593 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए

  • लॉट साइज: 14 शेयर

  • न्यूनतम निवेश: ₹14,825

  • अधिकतम 13 लॉट के लिए निवेश: ₹1,92,725

आज यानी 25 नवंबर को इस IPO में निवेश का अंतिम दिन है, जिसके चलते इसमें और तेज सब्सक्रिप्शन देखने को मिल सकता है।

Gemini Generated Image tsgq8vtsgq8vtsgq 1

कल सेंसेक्स 331 अंक लुढ़का था, निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट

सोमवार को बाजार दबाव में रहा और सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 109 अंक टूटकर 25,960 पर बंद हुआ। FII की भारी बिकवाली और ग्लोबल संकेतों की कमजोरी से बाजार में कल से ही दबाव बना हुआ था।

 

Gemini Generated Image q8ogxq8ogxq8ogxq

लगातार FII बिकवाली के बीच घरेलू निवेशक बाजार का संतुलन बनाए हुए हैं। हालांकि निफ्टी 26,000 के स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन स्थिरता तभी आएगी जब विदेशी निवेशकों की बिक्री की रफ्तार धीमी होगी। रियल्टी और मेटल शेयरों की मजबूती से आज बाजार में हल्की राहत जरूर दिखी है, लेकिन आगे का रुझान ग्लोबल मार्केट और FII गतिविधियों पर निर्भर करेगा।

 

#Sensex #Nifty #StockMarket #MarketLive #FIIs #DIIs #IPO #IndianMarket #Trading #FinanceNews #MarketUpdate #DalalStreet #Investing #NiftyToday #SensexToday #GlobalMarkets

Spread the love

 बारां, संवाददाता: जयप्रकाश शर्मा   मांगरोल–अन्ता विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भी भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन ने ऐसी मिसाल पेश की, जो राजनीतिक जीवन में बहुत कम देखने को...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat