मुंबई। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ इलॉन मस्क ने जिरोधा के फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट पीपल बाय WTF में AI, काम का भविष्य, स्टारलिंक, इमिग्रेशन, पॉपुलेशन और X जैसे टॉपिक्स पर विस्तार से बातचीत की। मस्क ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस दिल से आधी भारतीय हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम नोबेल विजेता वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर ‘शेखर’ रखा है।

AI और रोबोटिक्स से बदलता काम का भविष्य
मस्क ने कहा कि अगले 10-20 साल में AI और रोबोटिक्स इतना विकसित हो जाएंगे कि इंसानों के लिए काम करना जरूरी नहीं रहेगा। उनका मानना है कि काम केवल एक विकल्प बन जाएगा, और लोगों के लिए यह हॉबी जैसा हो जाएगा। “AI और रोबोट्स सुनामी की तरह आगे बढ़ रहे हैं। कुछ ही सालों में दुनिया में जरूरत से ज्यादा सामान बनेंगे, जिससे कीमतें कम होंगी। लोग काम इसलिए करेंगे कि उन्हें मजा आता है, न कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए।” मस्क ने कहा कि AI और रोबोटिक्स का विकास इंसानों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों से मुक्त कर देगा।
अमेरिका में भारतीय टैलेंट की अहमियत
मस्क ने भारतीय टैलेंट की सराहना करते हुए कहा, “दुनिया के लिए भारत काफी महत्वपूर्ण है। अमेरिका को भारतीयों से बहुत फायदा हुआ है। टेस्ला और स्पेसएक्स में सबसे स्मार्ट लोग भारतीय हैं।” उन्होंने H-1B वीजा और इमिग्रेशन पर भी विचार साझा किया। उनका कहना है कि स्किल्ड इमीग्रेंट्स को वेलकम करना चाहिए, जबकि अवैध इमिग्रेशन को रोका जाना जरूरी है।

X ऐप और ट्विटर का भविष्य
मस्क ने बताया कि ट्विटर को X बनाने का कारण था कि ट्विटर आइडियोलॉजिकल इंबैलेंस में चला गया था। X का विजन ग्लोबल टाउन स्क्वायर है—जहां शब्द, वीडियो, कॉलिंग, मैसेजिंग और पेमेंट एक ही जगह होंगे। “X का फ्यूचर एक एवरीथिंग ऐप की तरह होगा। सभी आवाजें बराबरी से पहुंचेंगी और यह प्लेटफॉर्म हर तरह की बातचीत के लिए खुलेगा।”
पारंपरिक परिवार और निजी जीवन
मस्क ने पारंपरिक परिवार मॉडल पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति थोड़ी अलग है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ट्रेडिशनल फैमिली मॉडल गलत है। बॉडी और फिटनेस पर मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ओह स्टॉप, आप मुझे ब्लश करवा रहे हो! मैं वर्कआउट करता हूं, लेकिन असली कोड है—कभी क्विट न करना। मैं अभी भी 100 घंटे से ज्यादा काम करता हूं।”

अमेरिका का कर्ज और आर्थिक रणनीति
मस्क ने कहा कि अमेरिका का कर्ज करेंसी डिफ्लेक्शन से नहीं सॉल्व होगा। उनका मानना है कि AI और रोबोटिक्स प्रोडक्टिविटी बढ़ाकर कर्ज मैनेज कर देंगे। उन्होंने यूनिवर्सल हाई इनकम की आवश्यकता पर भी बल दिया, जहां AI वैल्यू क्रिएट करेगा और स्थायी आर्थिक ग्रोथ संभव होगी।
इंडिया के एंटरप्रेन्योर्स के लिए सलाह
मस्क ने भारतीय एंटरप्रेन्योर्स को कहा:
-
वैल्यू क्रिएट करें।
-
कंसिस्टेंट रहें।
-
10-15 साल आगे सोचें, खासकर AI और स्पेस जैसे सेक्टर्स में।
-
धैर्य रखें, भविष्य धैर्यवान लोगों का है।
X और लेटर ‘X’ का जुनून
मस्क ने बताया कि ‘X’ उनका चाइल्डहुड ऑब्सेशन है। 10 साल की उम्र से यह उनके लिए अननोन और एक्सप्लोरेशन का सिंबल रहा है। स्पेसएक्स, X (पहले ट्विटर) सभी में यह जुनून शामिल है।





