ePaper
WhatsApp Image 2025 10 12 at 11.51.32 AM

मेष से मीन तक जानें आज का दिन कैसा रहेगा

आज का दिन 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ लोगों को सफलता और तरक्की के मौके मिलेंगे, वहीं कुछ को संयम और सावधानी की आवश्यकता होगी। जानिए — मेष से मीन तक आज का राशिफल कैसा रहेगा।

 

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। माताजी से किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। करियर में उन्नति की राह खुल रही है।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाएं।
शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 3

 

वृष राशि 

आज व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। किसी जरूरी चर्चा में भाग लेंगे और अपनी बात रखने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
शुभ रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 6

 

मिथुन राशि 

भाग्य मजबूत रहेगा और भक्ति में मन लगेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 5

 

कर्क राशि 

किसी विवाद से बचें। जिम्मेदारी से काम करें। कानूनी मसलों से राहत पाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद | लकी नंबर: 2

 

सिंह राशि 

घर या संपत्ति की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। करियर संबंधी तनाव दूर होगा। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को सतर्क रहना होगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सुनहरा | लकी नंबर: 1

 

कन्या राशि 

निवेश में लाभ होगा। परिवार में बहस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।
उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें।
शुभ रंग: हल्का नीला | लकी नंबर: 7

 

तुला राशि 

ऊर्जा से भरे रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी। किसी महिला मित्र से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: आसमानी | लकी नंबर: 9

 

वृश्चिक राशि 

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विरोधियों से सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: मरून | लकी नंबर: 8

 

धनु राशि 

नए संपर्कों से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों से सम्मान मिलेगा। सरकारी योजना में निवेश फायदेमंद रहेगा।
उपाय: पीपल के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला | लकी नंबर: 4

 

मकर राशि

मान-सम्मान बढ़ेगा। पुरानी गलती से सबक लें। घर में खुशियां रहेंगी। पिताजी से सलाह लाभदायक रहेगी।
उपाय: काले तिल दान करें।
शुभ रंग: ग्रे | लकी नंबर: 5

 

कुंभ राशि 

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत पर ध्यान दें। धन संबंधी रुके काम पूरे होंगे।
उपाय: नीले फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला | लकी नंबर: 6

 

मीन राशि 

रोजगार में सफलता मिलेगी। खर्चों को नियंत्रित करें। विदेश से लाभ की संभावना। संतान को जिम्मेदारी देंगे।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 9

 

आज माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल के साथ इत्र अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

Spread the love

नई दिल्ली | आज 29 दिसंबर को लगातार पांचवें कारोबारी दिन सोने-चांदी के दाम ने नए रिकॉर्ड बनाए। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat