बारां, संवाददाता: जयप्रकाश शर्मा
मांगरोल–अन्ता विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भी भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन ने ऐसी मिसाल पेश की, जो राजनीतिक जीवन में बहुत कम देखने को मिलती है। “Morpalsuman Thank You Yatra” के तहत उन्होंने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों से मिलकर व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद कहा। चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन उन्होंने यह यात्रा शुरू कर दी, जिसने जनता के दिल में उनके प्रति सम्मान और भी बढ़ा दिया।
मूण्डली भैरूजी में भव्य स्वागत
यात्रा के अंतिम पड़ाव पर मोरपाल सुमन मूण्डली भैरूजी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। लोगों ने उन्हें साफा बाँधकर, माला पहनाकर और जयकारों के साथ सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि हार-जीत से ऊपर सुमन का जनता से जुड़ाव और विनम्रता उन्हें एक आदर्श जनप्रतिनिधि बनाती है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिती
सुमन की इस यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता साथ रहे, जिनमें शामिल थे— नन्दकुमार शर्मा,शिवराज योगी,जग्गनाथ गोचर,रामगोपाल मीणा,भंवरलाल मीणा,रामकिशन मीणा,छीतरलाल सुमन,नाथूलाल सुमन,रामप्रसाद,युवा नेता मुकेश शर्मा (मूण्डली),नरेश गोस्वामी,तुलसीराम वैष्णव,रामकुवार, उनकी उपस्थिति ने यात्रा को और ऊर्जा और मजबूती प्रदान की।
मोरपाल सुमन का संदेश—“अन्ता मेरा परिवार है”
मोरपाल सुमन ने ग्रामीणों के बीच कहा—“चुनाव में हार-जीत तो लगी रहती है। लेकिन जनता ने मुझे और भाजपा को जो समर्थन दिया, वही मेरे लिए गर्व की बात है। अन्ता विधानसभा मेरा परिवार है और मैं कभी भी जनता को निराश नहीं होने दूंगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता का जो भी कार्य उनके योग्य होगा, उसे वे पूरी प्रतिबद्धता से पूरा करेंगे।
एक दर्जन गांवों में जाकर जताया आभार
Morpalsuman Thank You Yatra के अंतर्गत सुमन ने मांगरोल देहात मंडल के कई गांवों में जाकर धन्यवाद व्यक्त किया। इन गांवों में शामिल रहे— हिगोंनिया,श्यामपुरा,सोकन्दा,हरसोली,बलदेवपुरा,मूण्डली भैरूजी,महुआ,रकसपुरिया, इन सभी स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक सुमन का स्वागत किया और उनके प्रति अपना विश्वास दोहराया।
धन्यवाद यात्रा का सफल समापन
शुक्रवार को यात्रा के समापन के समय भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र मीणा, महामंत्री विध्यारतन मीठा जलोदा, अजय नागर (बम्बौरी कला), रामदयाल गौड़, देवकिशन गुर्जर (तिसाया), श्याम बिहारी वैष्णव, दीपक सुमन और दिनेश वैष्णव भी साथ उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि यह यात्रा जनता और नेता के बीच विश्वास, संवाद और जुड़ाव को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक पहल है।
इस यात्रा से मिला राजनीतिक और सामाजिक संदेश
Morpalsuman Thank You Yatra ने यह सिद्ध किया कि राजनीति सिर्फ सत्ता का खेल नहीं, बल्कि जनता के प्रति समर्पण, विनम्रता और सम्मान का भी प्रतीक है। चुनाव हारने के बावजूद इस तरह जनता के बीच जाना लोकतांत्रिक मूल्यों की सर्वोत्तम मिसाल है। यात्रा ने साफ दिखा दिया कि सुमन और जनता के बीच संबंध व्यक्तिगत, भावनात्मक और पारिवारिक स्तर पर मजबूत हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीतिक खबरों , क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें:
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश के जीएसटी फ़्रौड ,सूचनाओ ,स्पोर्ट्स सभी बड़ी घटनाओं की पल–पल की खबरें पाने के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको सबसे तेज़ और सटीक खबरें पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#Morpalsuman #ThankYouYatra #AntaAssembly #BJP #RajasthanPolitics #MangrolNews #ENewsBharat #enewsrajasthan