ePaper
gifmagicsite 81 1762791673

दिल्ली धमाके पर वर्ल्ड मीडिया की नजर: BBC बोला- इंडियन कैपिटल दहली, पाकिस्तानी मीडिया ने कहा- ब्लास्ट ने भारत को हिला दिया

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत और 24 घायल हो गए। यह धमाका फोर्ट मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास हुआ। NIA और NSG की टीम जांच में जुटी है, जबकि दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस घटना को दुनियाभर के मीडिया हाउस ने प्रमुखता से कवर किया है। आइए देखें, ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट्स में भारत का जिक्र कैसे हुआ—

 

पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ — “ब्लास्ट ने भारत को हिला दिया”

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने लिखा — “दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम भीषण धमाके में 8 लोगों की मौत हुई, 20 से ज्यादा घायल हैं।” रिपोर्ट में कहा गया कि धमाका इतनी सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुआ कि इसने पूरा भारत हिला दिया। घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। धार्मिक स्थलों और बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

gjuu5ina4aamd5f 3 43 1762791376

 

BBC — “इंडियन कैपिटल धमाके से दहली”

BBC ने लिखा कि भारत की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके से राजधानी दहल उठी। यह वही जगह है जहां से हर साल प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस का भाषण देते हैं। BBC ने बताया कि धमाका चांदनी चौक के व्यस्त इलाके में हुआ और पुलिस ने अभी मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट की घोषणा की गई है।

 

gjuu5ina4aamd5f 3 42 1762791148

 

द गार्डियन — “कई गाड़ियां जलकर खाक”

ब्रिटिश मीडिया द गार्डियन ने लिखा — “दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।” रिपोर्ट के अनुसार, धमाके से आसपास खड़ी कई कारें जल गईं। एक स्थानीय निवासी के हवाले से लिखा गया कि “आवाज़ इतनी तेज़ थी कि खिड़कियां तक हिल गईं।”

 

gjuu5ina4aamd5f 3 44 1762791565

 

CNN — “6 कारें और 3 रिक्शा जल गए”

अमेरिकी नेटवर्क CNN ने कहा कि धमाके में 8 लोगों की मौत और 11 घायल हुए। विस्फोट के बाद 6 कारें और 3 ऑटो रिक्शा जल गए। CNN ने दिल्ली पुलिस प्रवक्ता संजय त्यागी के हवाले से बताया कि “कार धीमी गति से चल रही थी, तभी उसमें अचानक धमाका हुआ।”

 

image 2025 11 10t221202308 1762792465

 

अलजजीरा — “फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही”

कतर स्थित अलजजीरा ने लिखा — “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत और 11 घायल हुए हैं।” रिपोर्ट में कहा गया कि फोरेंसिक टीमें मौके से सबूत जुटा रही हैं और उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

image 2025 11 10t221525267 1762792666

 

डेली स्टार (बांग्लादेश) — “आतंकी साजिश से इनकार नहीं”

बांग्लादेशी मीडिया डेली स्टार ने कहा कि धमाके की जांच क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल कर रही है। पुलिस ने फिलहाल आतंकी साजिश या तकनीकी खराबी — किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है।

 

image 2025 11 10t223630604 1762793940

 

जर्मन मीडिया DW News — “मुंबई और यूपी में सुरक्षा बढ़ी”

DW News ने लिखा कि धमाके के बाद मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली का लाल किला 17वीं सदी का ऐतिहासिक स्मारक है, जहां से हर साल प्रधानमंत्री भाषण देते हैं।

 

image 2025 11 10t225536911 1762795282

 

अर्जेंटीना के राजदूत का बयान — “हम भारत के साथ हैं”

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो ने कहा — “हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम भारत की जनता के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

 

screenshot 2025 11 10 224931 1762794725

 

#DelhiBlast #RedFort #BreakingNews #BBC #CNN #PakistanMedia #AlJazeera #IndiaNews #WorldNews #NIA #NSG #HighAlert #DelhiPolice #GlobalReaction

Spread the love

भाई दूज 2025 पर पूरे भारत में मजबूत कारोबारी माहौल देखा जा रहा है। इस दौरान 22,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है, जिसमें अकेले दिल्ली का योगदान...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat