ePaper
Illegal Mining

Illegal Mining: देवली में अवैध खनन रोकने को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक

टोंक, संवाददाता: चेतन वर्मा

 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवली उपखंड क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध भंडारण एवं खनिजों के अवैध निर्गमन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रूबी अंसार ने की।

 

विशेष अभियान की हुई समीक्षा

बैठक में राज्य सरकार द्वारा 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीओ रूबी अंसार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान अवैध खनन के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

आपसी समन्वय से होगी कार्रवाई

एसडीओ ने कहा कि अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण तभी संभव है जब सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ संयुक्त रूप से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, राजस्व, खनन, वन एवं परिवहन विभाग मिलकर संयुक्त कार्रवाई करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

 

प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना अनिवार्य

बैठक में स्पष्ट किया गया कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ की गई प्रत्येक कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट उपखंड कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक वृत देवली हेमराज, तहसीलदार देवली, दूनी एवं नगरफोर्ट तहसीलदार, देवली थाना प्रभारी दौलतराम, दूनी थानाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, परिवहन अधिकारी एवं खनन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। 

 

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

 

Instagram:

https://instagram.com/enewsbharat

 

Facebook:

https://facebook.com/enewsbharat

 

YouTube (Subscribe):

https://youtube.com/@enewsbharat

 

 X (Twitter):

https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे  लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

 

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

 

अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat

#IllegalMining #DeoliNews #TonkNews #RajasthanNews #MiningControl #GovernmentAction #eNewsBharat #eNewsRajasthan #news #newsupdate #bharat #breakingnews #enews #excitingnews

Spread the love

मिस्र ने इतिहास रचते हुए गीजा के पिरामिडों के पास दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय — ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम (GEM) जनता के लिए खोल दिया है। उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat