बारां, संवाददाता: जयप्रकाश शर्मा
मांगरोल-बारां सड़क मार्ग पर स्थित बोहत कस्बे के बस स्टैंड पर यात्री प्रतिक्षालय (Bus Stand Waiting Room) के अभाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारां व मांगरोल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को मजबूरी में दुकानों पर बैठकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग होते हैं प्रभावित
ग्रामीणों दीनदयाल गौतम, देबीशंकर पोटर, महेन्द्र सुमन, भंवर चौधरी और लोकेश गुर्जर ने बताया कि बोहत कस्बे के बस स्टैंड और हिगोनिया चौराहे स्थित अस्पताल के समीप यात्री प्रतिक्षालय की सख्त आवश्यकता है। आसपास के हिगोनिया, चेनपुरिया, श्यामपुरा, खेड़ी, हरसोली, भगवानपुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग यहीं से बसों में सफर करते हैं।
महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
बस स्टैंड पर प्रतिक्षालय न होने के कारण यात्रियों को धूप, सर्दी और बारिश में खुले में बैठना पड़ता है। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण कई यात्री बस स्टैंड पर न जाकर हिगोनिया चौराहे के पास अस्पताल और हनुमान मंदिर के आसपास बैठकर बस का इंतजार करते रहते हैं।
ग्राम पंचायत का पक्ष
इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशासक बाबूलाल चंदेल ने बताया कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के दौरान सड़क मार्ग के किनारे पर्याप्त जगह नहीं छोड़े जाने के कारण पहले यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण संभव नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा बस स्टैंड पर सड़क किनारे उपलब्ध थोड़ी जगह पर यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं हिगोनिया चौराहे के बालाजी मंदिर के पास ग्राम पंचायत की कोई खाली भूमि नहीं होने के कारण वहां प्रतिक्षालय निर्माण संभव नहीं है।
जल्द राहत की उम्मीद
ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें बस का इंतजार करते समय बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्य को जल्द पूरा कराया जाए।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#BusStandWaitingRoom #PassengerProblem #MangrolNews #BaranNews #RuralIssues #PublicFacility #LocalNews #eNewsRajasthan #eNewsBharat#news #rajasthan #newsupdate #rajasthannews #enews