राजस्थान। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए RSSB OTR Update शुरू किया है। इसका मकसद सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना और दस्तावेज़ों की सत्यता सुनिश्चित करना है।बोर्ड का कहना है कि इससे भविष्य में किसी भी भर्ती में फर्जी दस्तावेज़ की संभावना कम हो जाएगी और उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान और सुरक्षित होगी।
अब क्या करना होगा अभ्यर्थियों को
नए नियम के अनुसार, अब सभी उम्मीदवारों को किसी भी भर्ती फॉर्म के लिए आवेदन करते समय अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के दौरान भी सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, डिग्रियां और अन्य दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
पहले से OTR करने वालों के लिए नियम
जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR कर लिया है और दस्तावेज़ अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें फॉर्म भरते समय ऑटोमैटिक OTR Document Detail Page पर ले जाया जाएगा। वहां वे अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।
दस्तावेज़ अपलोड करने के विकल्प
उम्मीदवार अपने दस्तावेज़ मैनुअल अपलोड कर सकते हैं या डिजिलॉकर से सीधे फाइल फेच कर सकते हैं। डिजिलॉकर एक्सेस देने के बाद सभी दस्तावेज़ स्वतः ही पोर्टल पर आ जाएंगे। यदि कुछ दस्तावेज़ छूटते हैं तो मैनुअल अपलोड की सुविधा उपलब्ध है।
अपीयरिंग छात्रों और अधूरी योग्यता के लिए नियम
यदि कोई अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता में “appearing” विकल्प चुनता है तो पिछले साल की मार्कशीट, प्रवेश फीस रसीद या नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र जमा करना होगा। शपथ पत्र में यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा से पहले उम्मीदवार आवश्यक योग्यता पूरी कर लेगा।
फर्जी दस्तावेज़ और अपात्र घोषित होने की शर्तें
अपूर्ण, अस्पष्ट, वाटरमार्केड या ऑनलाइन एडिट किए गए दस्तावेज़ मान्य नहीं होंगे। ऐसे उम्मीदवार को डिबार/अपात्र घोषित किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#RSSB #OTRUpdate #RajasthanRecruitment #StaffSelectionBoard #DocumentUpload #RajasthanJobs #eNewsRajasthan #eNewsBharat